फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   balasundri temple trilokpur mela

Sirmour News: त्रिलोकपुर बाला सुंदरी मंदिर में 1.32 लाख श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Tue, 27 Oct 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
balasundri temple trilokpur mela
माता बालासुंदरी मंदिर में नवरात्रि मेले के समापन के अवसर पर एसडीएम नाहन परिवार सहित पूजा अर्चना
अश्विनी नवरात्र मेले में 1.67 करोड़ रुपये नकद चढ़ावा, 279 ग्राम सोना और 21.35 किलो चांदी अर्पित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर में 11 से 26 अक्तूबर तक आयोजित अश्विनी नवरात्र मेले का समापन श्रद्धा और धार्मिक परंपराओं के साथ हुआ। मेले के दौरान कुल 1,32,700 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर में 1,67,04,287 रुपये नकद चढ़ावा अर्पित किया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 279 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 21,350 ग्राम चांदी भी मां के चरणों में अर्पित की।
मेले के समापन अवसर पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) नाहन एवं संयुक्त आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास राजीव सांख्यान ने परिवार सहित मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने हवन-यज्ञ में भाग लिया और कन्या पूजन कर मां बाला सुंदरी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजीव सांख्यान ने कहा कि अश्विनी नवरात्र मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मेले के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए मंदिर न्यास के कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। समापन अवसर पर मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के प्रभारी विजय पाल सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।----

माता बालासुंदरी मंदिर में नवरात्रि मेले के समापन के अवसर पर एसडीएम नाहन परिवार सहित पूजा अर्चना

माता बालासुंदरी मंदिर में नवरात्रि मेले के समापन के अवसर पर एसडीएम नाहन परिवार सहित पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed