{"_id":"6adf3f0fc112b0f0c806d54a","slug":"congress-rally-in-delhi-nahan-news-c-177-1-nhn1001-192554-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत \nकांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली में करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली में करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन
-विधायक अजय सोलंकी ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना
-पत्रकारवार्ता में 13 करोड़ मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने और मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने दावा किया कि देश में करीब 13 करोड़ मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में निर्वाचन आयोग जैसी स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर एक नवंबर को दिल्ली में लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत जन मार्च और महारैली आयोजित करेगी।
नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार प्रत्येक पात्र नागरिक का सांविधानिक अधिकार है। इसी अधिकार के माध्यम से जनता देश और प्रदेश का भविष्य तय करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में आवाज बुलंद करेगी।
सोलंकी ने आरोप लगाया कि देश की विभिन्न संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और उसे मतदान का अवसर मिले। उन्होंने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है।
विज्ञापन
सोलंकी ने कहा कि रोजगार और नौकरी की तलाश में बड़ी संख्या में युवा अपने गृह प्रदेश से दूसरे राज्यों में जाते हैं। ऐसे में उनके मताधिकार और मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष आनंद परमार, नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, प्रदेश प्रवक्ता उषा तोमर और मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।-- -- -- --
बदलाव:
विज्ञापन
-पत्रकारवार्ता में 13 करोड़ मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने और मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने दावा किया कि देश में करीब 13 करोड़ मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में निर्वाचन आयोग जैसी स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर एक नवंबर को दिल्ली में लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत जन मार्च और महारैली आयोजित करेगी।
नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार प्रत्येक पात्र नागरिक का सांविधानिक अधिकार है। इसी अधिकार के माध्यम से जनता देश और प्रदेश का भविष्य तय करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में आवाज बुलंद करेगी।
विज्ञापन
सोलंकी ने आरोप लगाया कि देश की विभिन्न संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और उसे मतदान का अवसर मिले। उन्होंने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है।
विज्ञापन
सोलंकी ने कहा कि रोजगार और नौकरी की तलाश में बड़ी संख्या में युवा अपने गृह प्रदेश से दूसरे राज्यों में जाते हैं। ऐसे में उनके मताधिकार और मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष आनंद परमार, नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, प्रदेश प्रवक्ता उषा तोमर और मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बदलाव: