{"_id":"6adf405cbe6070f1ad0a06b6","slug":"volleyball-pratiyogita-in-dadhahu-college-nahan-news-c-177-1-nhn1010-192556-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब ने जीता वॉलीबॉल स्पर्धा का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब ने जीता वॉलीबॉल स्पर्धा का खिताब
विज्ञापन
28 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) के सौजन्य से आयोजित वॉलीबॉल स्पर्धा में पांवटा साहिब की टीम ने कोटला मोलर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 28 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विजेता रही पांवटा साहिब की टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता कोटला मोलर की टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक विनय कुमार के पुत्र आर्य कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं में चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार ने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना की और एसोसिएशन के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर प्रो. रमेश कुमार, प्रो. सुरम्या गुसाईं, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, उपप्रधान करने जस्सल, इन्द्र प्रकाश गोयल, सोहन सिंह तोमर, मुल्तान सिंह और आर्यन शर्मा सहित अन्य विद्यार्थी तथा सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।-- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) के सौजन्य से आयोजित वॉलीबॉल स्पर्धा में पांवटा साहिब की टीम ने कोटला मोलर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 28 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विजेता रही पांवटा साहिब की टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता कोटला मोलर की टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक विनय कुमार के पुत्र आर्य कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं में चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार ने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना की और एसोसिएशन के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर प्रो. रमेश कुमार, प्रो. सुरम्या गुसाईं, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, उपप्रधान करने जस्सल, इन्द्र प्रकाश गोयल, सोहन सिंह तोमर, मुल्तान सिंह और आर्यन शर्मा सहित अन्य विद्यार्थी तथा सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।