{"_id":"5eb184678ebc3e905f481be9","slug":"health-nahan-news-sml3321676114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू में 9 चालान काटकर वसूला 4500 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू में 9 चालान काटकर वसूला 4500 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। कर्फ्यू में ढील मिलने के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन और मास्क न पहनने पर रेणुका पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने नौ चालान करके 4500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। यह सभी वाहन चालक बिना मास्क और हेलमेट के सड़कों पर बेवजह ही घूम रहे थे। रेणुका पुलिस ने गश्त के दौरान इनको रोककर सभी के चालान काटे। पुलिस ने दो पहिया वाहनों पर दो लोगों के बिठाने पर भी कार्रवाई की। ऐसे वाहन चालकों को पुलिस ने कड़ी फटकार भी लगाई।
कुछेक वाहन चालक कर्फ्यू में छूट मिलने का सरेआम दुरुपयोग कर रहे थे। इस पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया है। एसएचओ रेणुका देवी सिंह नेगी ने बताया कि कर्फ्यू में छूट मिलने पर कुछ लोग यातायात नियमों की अवहेलना और बिना मास्क के घूमते पाए गए। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान करके उनसे 4500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
उधर, तहसीलदार ददाहू रमन ठाकुर ने बताया कि कर्फ्यू में ढील मिलने से हॉटस्पॉट क्षेत्र की ओर से ददाहू आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मुस्लिम समुदाय के बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने कामधंधों के सिलसिले में पांवटा की ओर से ददाहू आते हैं। उन्हें रोक पाना तो कठिन है लेकिन उन पर पैनी नजर रखकर उन्हें अपनी दुकानों के दायरे में रहने के आदेश दिए गए हैं। उनको ददाहू बाजार में घूमने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
..........