फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health minister participated in bhagvat gyanygaya

जयंती माता मंदिर नोहरा में पांच लाख रुपये से बनेगा सामुदायिक भवन: कर्नल शांडिल

Fri, 01 Dec 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
health minister participated in bhagvat gyanygaya
जयंती मंदिर नोहरा में आयोजित श्रीमद देवी भागवत ज्ञानयज्ञ में शिरकत करने के दौरान स्वास्थ्य मंत्
सचित्र
विज्ञापन

जयंती माता मंदिर नोहरा में पांच लाख रुपये से बनेगा सामुदायिक भवन : कर्नल शांडिल
स्वास्थ्य मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, भडूत में आपदा में बही सड़क ठीक करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने वीरवार को देर शाम पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग के समीप जयंती माता मंदिर नोहरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत ज्ञानयज्ञ में शिरकत की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने पूजा-अर्चना की और प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने जयंती माता मंदिर नोहरा में आने वाले श्रद्धालुओं और लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन बनाने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। इसके बाद लोगों ने उनके समक्ष समस्याएं भी रखीं। उन्होंने सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दीद भडूत ग्राम पंचायत के नोहरा में औषधालय खोलने की मांग पर भूमि उपलब्ध होने पर औषधालय खोलने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने भडूत ब्लॉक में आपदा के दौरान बही सड़क का प्राक्कलन बनाकर शीघ्र ठीक करवाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुराण कथावाचक आचार्य चंद्रशेखर, ओएसडी संजय शर्मा, बीडीसी सदस्य आशीष शर्मा, पुजारी अनिल शर्मा, जय प्रकाश, सरदार सिंह, अतुल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अजय कंवर, रिताशु शर्मा, उपेंद्र शर्मा, चारु, पारू, राजेश शर्मा विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed