{"_id":"67f3d7dcb7e1d80c7a0479ca","slug":"health-jagrulta-programme-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-147548-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य थीम पर कार्य : डॉ. केएल भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य थीम पर कार्य : डॉ. केएल भगत
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में किया जागरूक
हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज पांवटा में जिला स्तरीय शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज पांवटा में विश्व स्वास्थ्य दिवस जिला स्तरीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि खंड चिकित्सा अधिकारी राजपुर डॉ. केएल भगत रहे। इस दौरान विश्व स्वास्थ्य दिवस-2025 की थीम... स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य समेत स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया।
सोमवार को हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज पांवटा में जिला स्तरीय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शिविर आयोजित हुआ। मुख्यातिथि बीएमओ राजपुर डॉ. केएल भगत ने कहा कि इस कार्यक्रम का कुछ खास उद्देश्य रहता है। विश्व के किसी भी देश, जाति, धर्म या आर्थिक वर्ग से हो, उसे स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार मिले है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण जीवन रही है। ये थीम माताओं व नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य व उनकी सुरक्षा पर आधारित रहा है।
आज के दिन लोगों को बीमारियों की रोकथाम, सेहतमंद जीवनशैली व सभी के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के दौरान कोमल कौर व मदनलाल ने विद्यार्थियों को नवजात बच्चों के टीकाकरण के बारे में भी बताया। मां का दूध नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होता है जो बच्चों को कई रोगों से दूर रखने में मदद प्रदान करता है। समय पर टीकाकरण करवाने के बारे में बताया गया। पांवटा के नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आधारित एक लघु नाटिका का मंचन भी किया।
विज्ञापन
नाट्य मंचन के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। नर्सिंग संस्थान के विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहने वालों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या जसपाल कौर, जिला स्वास्थ्य शिक्षक कोमल चौहान, खंड पर्यवेक्षक मदन लाल समेत स्वास्थ्य विभाग तथा संस्थान के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
...