{"_id":"6972123d72bdc093200bd8b6","slug":"health-care-information-provided-to-students-nahan-news-c-177-1-ssml1028-170262-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य देखभाल की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य देखभाल की दी जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर के हेल्थ केयर एवं रिटेल के 39 विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा भ्रमण कार्यक्रम के तहत चिकित्सा और व्यवसायिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य कक्षा में पढ़ाए जा रहे विषयों की व्यावहारिक जानकारी विद्यार्थियों को देना है।
विद्यार्थियों ने साईं मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल नाहन का दौरा किया। यहां अस्पताल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों को मरीजों की देखभाल, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता, चिकित्सा उपकरणों के उपयोग तथा स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। अस्पताल की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखकर विद्यार्थियों ने अनुभव प्राप्त किया।
इसके अलावा रिटेल विषय से जुड़े विद्यार्थियों ने नाहन शहर स्थित व्यवसायिक संस्थान का भी भ्रमण किया। यहां उन्हें रिटेल सेक्टर से संबंधित उत्पाद प्रबंधन, ग्राहक सेवा, बिक्री प्रक्रिया और आधुनिक रिटेल प्रणाली की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने रिटेल व्यवसाय की बारीकियों को समझते हुए जिज्ञासाओं से जुड़े प्रश्न भी पूछे।