फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hatti khumli organised in rohdi pajota in sirmaur for their demand

जुलाई तक ठोस परिणाम नहीं आया तो और तेज करेंगे आंदोलन

Sun, 06 Mar 2022 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
hatti khumli organised in rohdi pajota in sirmaur for their demand
पझौता क्षेत्र के रोहड़ी (नौरी) में आयोजित हाछी महाखुमली में उपस्थित हाटी समुदाय के लोग । - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के पझौता क्षेत्र के रोहड़ी (नौरी) में रविवार को हाटी महाखुमली का आयोजन किया गया। इसमें राजनैतिक दलों के नेताओं सहित हाटी समुदाय के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन

गिरिपार को जनजातीय दर्जा देने की मांग को लेकर आयोजित इस महाखुमली में हाटी समुदाय ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जुलाई तक कोई ठोस परिणाम देखने को नहीं मिला तो जन आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजन में विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर, भाजपा नेता चंद्रमोहन ठाकुर, केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल, महामंत्री कुंदन शास्त्री, पांवटा, शिलाई, रेणुका विधानसभा क्षेत्रों के हाटी समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय समिति ने पदमश्री के लिए नामित विद्यानंद सरैक को सम्मानित किया। विद्यानंद सरैक ने कहा कि उन्हें जो यह उच्च सम्मान मिला है वह हाटी संस्कृति के कारण ही मिला है। गिरिपार को जनजातीय दर्जा अवश्य मिलना चाहिए। इस मौके पर विधायक रीना कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हाटी मुद्दे पर गिरिपार क्षेत्र के तीन लाख लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब जरूर अंजाम तक पहुंचेगा।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने कहा कि सभी दलों ने गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के लिए योगदान दिया है। अब केंद्र और राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकारें हैं। इसलिए इसे पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें कांग्रेस पार्टी हाटी समुदाय के साथ है।
भाजपा नेता चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि सरकारों को इस मामले को जल्द सुलझाना चाहिए। केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल ने कहा कि गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र व हाटी को जनजाति का सांविधानिक दर्जा दिए जाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हैं। इसलिए अब सरकार को इसे जल्द पूरा करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समिति का जनजागरण अभियान जारी रहेगा। यदि इसमें विलंब होता है तो आगामी रणनीति तय की जाएगी। दलित नेता शिवचंद व हरिदास बनॉलटा ने कहा कि यदि हाटी जनजाति व गिरिपार जनजातीय क्षेत्र घोषित होता है तो अनुसूचित जाति को कोई हानि नहीं बल्कि दोहरा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर फकीरचंद चौहान, जय प्रकाश चौहान, वेद प्रकाश, सतीश ठाकुर, शिवचंद कमल, प्रदीप सिंगटा, रमेश वर्मा, सुरजन सिंह, ओम प्रकाश, संजय ठाकुर, ईश्वरदत्त शर्मा, रणवीर ठाकुर, हरिदास बनोलटा व उषा ठाकुर ने भी लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed