फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Harshpreet Kaur in Speech

Sirmour News: भाषण में हर्षप्रीत कौर और निबंध लेखन में गरिमा और वैष्णवी विजेता

Mon, 29 Dec 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Harshpreet Kaur in Speech
क्लब के प्रभारी अनुज पुंडीर की अगुवाई में निकाली रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला के सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क जागरूकता को लेकर गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत यातायात जागरूकता रैली से हुई। क्लब प्रभारी अनुज पुंडीर की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में रैली निकालकर नारों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।
इसके उपरांत विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य प्रीति तनवर के नेतृत्व में नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और भाषण स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग की नारा लेखन में सातवीं की उन्नति ने पहला, छठी की अलिया शेख ने दूसरा और सातवीं की माही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में आयान चौहान प्रथम, आरव द्वितीय और समर तृतीय स्थान पर रहे। निबंध लेखन में आठवीं की वैष्णवी शर्मा ने पहला, परिधि पुंडीर ने दूसरा और श्रेयांशी शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग की नारा लेखन में 12वीं की आहना, नवमीं की निवेदिता और नवमीं की साक्षी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में नवमीं की प्रिया प्रथम, जमा एक की शीतल द्वितीय और कृतिका तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में जमा एक की गरिमा ने पहला, जमा दो कक्षा की सिमरन ने दूसरा और जमा दो कक्षा की चारू ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण में जमा दो कक्षा की हर्षप्रीत कौर प्रथम, जमा दो कक्षा की रजनी गुप्ता द्वितीय और आठवीं की मनन भाटिया तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य प्रीति तनवर ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed