{"_id":"69871f57a9415500750deea4","slug":"hanball-player-saneha-welcome-nahan-news-c-177-1-ssml1030-171385-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हैंडबाल में स्वर्ण पदक जीत कर लौटी स्नेहा का हुआ जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हैंडबाल में स्वर्ण पदक जीत कर लौटी स्नेहा का हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद वापस लौटी स्नेहा का कोटड़ी व्यास गांव में जोरदार स्
-हिमाचल प्रदेश टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम में रही सदस्य
-हिमाचल के घुमारवीं में हुई 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हैंडबाल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के घुमारवी में 69वीं स्कूली राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें हिमाचल टीम ने स्वर्ण पद जीता है। टीम की सदस्य रही पांवटा साहिब कोटड़ी व्यास निवासी स्नेहा का वापस लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया।
बता दें कि शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास की छात्रा खिलाड़ी स्नेहा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर टीम का नेतृत्व किया था। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की टीम ने रजत पदक हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर स्नेहा का चयन राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ। घुमारवीं में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है।
स्वर्ण पदक जीत कर लौटने पर स्नेहा तथा कोच धर्मेंंद्र चौधरी का स्कूल प्रबंधन समिति, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने फूल माला और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों ने केक काट कर खूब जश्न मनाया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य रघुवीर तोमर, चतर सिंह चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य अजय शर्मा, पंचायत प्रधान सुरेश चौधरी, एसएमसी प्रधान मान सिंह, शशि बाला, सुशील कुमार, राकेश, ओम प्रकाश, बलदेव सिंह, किरण कपूर, सुष्मिता, उर्मिल शर्मा, ज्योति व किरण चौहान समेत स्टाफ सदस्यों ने स्नेहा को बधाई दी है।
संवाद