फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   gyan vigyan mela in sarsvati vidhya mandir kamrow school

Sirmour News: अंडर-17 विज्ञान प्रश्न मंच में कमरऊ टीम और अंडर-14 में पांवटा साहिब टीम प्रथम

Sun, 11 Oct 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
gyan vigyan mela in sarsvati vidhya mandir kamrow school
एसवीएम स्कूल कमरऊ में जिला स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला का शुभारंग करते हुए मुख्य अतिथि। संवाद
समापन समारोह के मुख्य अतिथि गुमान सिंह चौहान और मोहन चौहान ने बांटे पुरस्कार
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय कमरऊ में जिला स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/सतौन(सिरमौर)। हिमाचल शिक्षा समिति, जिला सिरमौर की ओर से आयोजित जिला स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला का समापन सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय कमरऊ में आयोजन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुमान सिंह चौहान प्रधान ग्राम पंचायत बड़वास और विशिष्ट अतिथि मोहन सिंह चौहान सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक रहे। इस जिला स्तरीय विज्ञान मेले में शिलाई, कमरऊ, सतौन, पांवटा साहिब और माजरा विद्यालय के 97 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिमाचल शिक्षा समिति जिला सिरमौर के जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज ने मुख्य वक्ता के रूप में विज्ञान के विविध पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान ने भी विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि और कार्यक्रम के अध्यक्ष ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान अंडर-17 विज्ञान प्रश्न मंच में कमरऊ की टीम प्रथम, पांवटा की द्वितीय और शिलाई तृतीय रही। अंडर-14 में पांवटा प्रथम, शिलाई द्वितीय, सतौन तृतीय रही। अंडर-12 में कमरऊ प्रथम और पांवटा द्वितीय रही।
विज्ञापन


विज्ञान मॉडल में पांवटा के वैभव शर्मा, स्नेहा, आरवी, अंकुश, दीया, विवेक, अवनी, नमन, रूपाली, आऊशी, हर्मन, प्रिया, दीया, माजरा का कार्तिक और कमरऊ की भूमिका प्रथम और सतौन के हर्षित, हिमांशु, अनिकेत द्वितीय और शिलाई के अभिनव द्वितीय और माजरा के ईशान तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर प्रश्न मंच में अंडर-14 में कमरऊ प्रथम, शिलाई द्वितीय और माजरा की टीम तृतीय रही। अंडर-17 में कमरऊ प्रथम, पांवटा द्वितीय और माजरा तृतीय रहा। वहीं कंप्यूटर प्रैक्टिकल में माजरा की शिवानी और चारू प्रथम और पांवटा का कुणाल द्वितीय रहा। इस मौके पर जिला विज्ञान प्रमुख भुनेश्वरी, जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, कमरऊ वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य मामराज तोमर, निर्णायक सुरेश भारद्वाज, कपिल तोमर, पूजा चौहान ने विज्ञान मेले को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।


इस दौरान कमरऊ पंचायत के उप प्रधान जागर ठाकुर, कमरऊ विद्यालय की प्रबंधन समिति की अध्यक्षा सत्या तोमर, उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, विक्रम सिंह, जयसिंह ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, पांवटा संकुल के संकुल प्रमुख और माजरा स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा, सतौन स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम शर्मा, शिलाई विद्यालय के प्रधानाचार्य तोता राम ठाकुर, कमरऊ संकुल के संकुल प्रमुख और प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह चौहान, पूर्व प्रधान रामलाल चौहान, नारायण चौहान, चतर सिंह चौहान, राजेंद्र चौहान और पांच सरस्वती विद्या मंदिरों के अध्यापकगण और एसवीएम कमरऊ स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद

एसवीएम स्कूल कमरऊ में जिला स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला का शुभारंग करते हुए मुख्य अतिथि। संवाद

एसवीएम स्कूल कमरऊ में जिला स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला का शुभारंग करते हुए मुख्य अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed