{"_id":"6980a2eb191e7aec9f02c613","slug":"guru-har-rai-sahib-and-ravidas-prakaso-utsav-in-ponta-nahan-news-c-177-1-nhn1001-171012-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रागी जत्थों समेत कवियों ने गुरु इतिहास सुना कर संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रागी जत्थों समेत कवियों ने गुरु इतिहास सुना कर संगत को किया निहाल
विज्ञापन
पांवटा साहिब में प्रकाश उत्सव पर विशेष कीर्तन एवं कवि दरबार में कविता पाठ करते हैं। स्रोत: गुर
गुरु हरराय साहिब महाराज और शिरोमणि भगत रविदास जी का प्रकाश उत्सव मनाया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में गुरु हरराय साहिब महाराज और शिरोमणि भगत रविदास जी का प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस दौरान गुरमत समागम, भारी संख्या में संगतें नतमस्तक हुईं। रागी जत्थों समेत कवियों ने गुरु का इतिहास सुना कर संगत को निहाल किया।
गुरु की नगरी पांवटा साहिब में सिखों के 7वें गुरु श्री गुरु हर राय साहिब महाराज एवं शिरोमणि भगत रविदास जी के प्रकाश उत्सव पर विशेष कीर्तन एवं कवि दरबार का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध रागी जत्थों समेत कवियों ने भाग लेते हुए गुर इतिहास सुना कर संगत को निहाल किया।
कवियों चेन सिंह चक्रवर्ती और जसविंद्र कौर ने बताया कि गुरु हर राय साहिब महाराज एवं शिरोमणि भगत रविदास जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा परिसर में इस मौके पर विशेष कवि दरबार समेत कीर्तन समागम आयोजित हुए। इसमें उन्होंने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर गुरु हर राय साहिब और भगत रविदास जी के जीवन एवं इतिहास को संगतों को सुनाया हैं।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के कार्यवाहक प्रबंधक गुरमीत सिंह ने बताया कि गुरु हर राय साहिब महाराज एवं भगत रविदास जी के प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बाहरी राज्यों से भी विशेष तौर पर भारी संख्या में संगत नतमस्तक होने पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि संगतों के लिए ठहरने व लंगर समेत अन्य सभी सुविधाएं जुटाई गईं हैं।
संवाद