{"_id":"6acb790a266fda4d75062faf","slug":"ground-report-nahan-road-nahan-news-c-177-1-ssml1028-191308-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नगर परिषद कार्यालय के नीचे ही सड़क बदहाल, बारिश में गड्ढे बन रहे तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नगर परिषद कार्यालय के नीचे ही सड़क बदहाल, बारिश में गड्ढे बन रहे तालाब
विज्ञापन
नाहन नगर परिषद कार्यालय के ठीक नीचे गड्ढों में पानी भरने से बना तालाब। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट-
सचित्र--
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। नाहन नगर परिषद कार्यालय के ठीक नीचे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उनमें भरा बारिश का पानी। हालात ऐसे कि सूखे मौसम में गड्ढों से बचकर निकलना चुनौती है और बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। यह स्थिति किसी दूरदराज के मोहल्ले की नहीं, बल्कि शहर के वार्ड नंबर दो के हरिपुर मोहल्ले की है, जहां नगर परिषद नाहन का कार्यालय स्थित है। विडंबना यह है कि जिस कार्यालय में शहर की समस्याओं के समाधान की योजनाएं बनती हैं, उसी के नीचे की सड़क वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार पार्षदों और नगर परिषद के अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सड़क पर बने कई फीट चौड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ जाती है। पानी से भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से दोपहिया वाहन चालकों के गिरकर चोटिल होने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।
सड़क की बदहाली का असर रोजाना यहां से गुजरने वाले लोगों पर पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने के साथ कीचड़ फैल जाता है। ऐसे में पैदल चलने वालों को पानी और गुजरते वाहनों से बचकर निकलना पड़ता है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी सड़क से गुजरना जोखिम भरा हो जाता है। गड्ढों में भरा पानी सड़क की वास्तविक स्थिति छिपा देता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी इस्लाम, राजीव, जावेद, आकाश और साजिद का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। पूर्व पार्षदों और नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। उनका कहना है कि अब नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित पार्षद हैं और प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि उनकी समस्या का समाधान होगा। हालांकि, लंबे समय से काम नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी भी है।
-- -बाक्स
टेंडर आवंटित, बारिश थमने के बाद शुरू होगा काम
नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा ने बताया कि इस सड़क सहित अन्य सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। बारिश रुकने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा।
अब स्थानीय लोगों को इंतजार है कि आश्वासन के बाद सड़क की मरम्मत कब शुरू होती है और उन्हें बदहाल रास्ते से कब राहत मिलती है।
-- -- संवाद-- -- -- -- -
विज्ञापन
सचित्र