{"_id":"6abf9e3c086898b6dd04ac5d","slug":"gram-panchyat-sabha-nohradhaar-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190509-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नशे के खिलाफ नौहराधार पंचायत में बनेगी टास्क फोर्स, रात में भी होगी गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नशे के खिलाफ नौहराधार पंचायत में बनेगी टास्क फोर्स, रात में भी होगी गश्त
विज्ञापन
नौहराधार में गा्रम पंचायत की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि व ग्रामीण। स्रोत: पंचायत
सचित्र
ग्राम सभा में नशे पर रोक लगाने को लिया निर्णय, 230 के कोरम के मुकाबले अधिक संख्या में पहुंचे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। ग्राम पंचायत नौहराधार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को आयोजित ग्राम सभा में नशे के खिलाफ पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया गया। यह टास्क फोर्स क्षेत्र में नशे की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ रात के समय भी गश्त करेगी। पंचायत के इस फैसले को युवाओं को नशे से दूर रखने और क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ग्राम सभा के लिए निर्धारित 230 सदस्यों के कोरम के मुकाबले अधिक संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कोरम पूरा होने के बाद पंचायत के विकास कार्यों, आगामी योजनाओं और ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों से विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी लिए गए।
ग्राम सभा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत सचिव अनिल कंवर समेत विभागीय प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार, स्वच्छता, पेयजल और अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाया। पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की ओर से कुश कुमार और अन्य कर्मचारियों ने नशा निवारण तथा कानून संबंधी जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए इसके दुष्प्रभावों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इसी दौरान पंचायत में नशे के खिलाफ टास्क फोर्स बनाने और रात में गश्त करने पर भी जोर दिया गया।
ग्राम सभा में पंचायत प्रधान विद्या देवी, बीडीसी उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, उपप्रधान कपिल ठाकुर, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, सभी वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।-- -
विज्ञापन
ग्राम सभा में नशे पर रोक लगाने को लिया निर्णय, 230 के कोरम के मुकाबले अधिक संख्या में पहुंचे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। ग्राम पंचायत नौहराधार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को आयोजित ग्राम सभा में नशे के खिलाफ पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया गया। यह टास्क फोर्स क्षेत्र में नशे की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ रात के समय भी गश्त करेगी। पंचायत के इस फैसले को युवाओं को नशे से दूर रखने और क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ग्राम सभा के लिए निर्धारित 230 सदस्यों के कोरम के मुकाबले अधिक संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कोरम पूरा होने के बाद पंचायत के विकास कार्यों, आगामी योजनाओं और ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों से विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन
ग्राम सभा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत सचिव अनिल कंवर समेत विभागीय प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार, स्वच्छता, पेयजल और अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाया। पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की ओर से कुश कुमार और अन्य कर्मचारियों ने नशा निवारण तथा कानून संबंधी जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए इसके दुष्प्रभावों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इसी दौरान पंचायत में नशे के खिलाफ टास्क फोर्स बनाने और रात में गश्त करने पर भी जोर दिया गया।
ग्राम सभा में पंचायत प्रधान विद्या देवी, बीडीसी उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, उपप्रधान कपिल ठाकुर, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, सभी वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।