फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   govt. must change house making rules in state

Sirmour News: भवन निर्माण नियमों में बदलाव पर जनता को राहत दे हिमाचल सरकार

Sun, 09 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
govt. must change house making rules in state
विशाल तोमर, प्रवक्ता, नाहन भाजपा मंडल। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन

भाजपा नाहन मंडल के प्रवक्ता विशाल तोमर ने सरकार से की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भाजपा नाहन मंडल के प्रवक्ता विशाल तोमर ने प्रदेश सरकार की ओर से भवन निर्माण नियमों में बदलाव के लिए मांगे गए सुझावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार से जनहितैषी दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया है।

तोमर ने कहा कि प्रदेश में अधिकांश लोगों के पास सीमित भूमि हैं। ऐसे में सरकार की ओर से सेटबैक और निर्माण क्षेत्र को बढ़ाना छोटे भूखंडों के मालिकों के लिए अन्यायपूर्ण है। लोग अपनी सीमित जमीन पर ही अपना घर या रोजगार के लिए व्यावसायिक भवन बनाना चाहते हैं और बड़े सेटबैक उन्हें ऐसा करने से रोकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माना कि सुरक्षा के लिए सेटबैक और नदी-नालों के पास निर्माण नियमों का पालन आवश्यक है। ऐसे में गांवों और कम आबादी वाले क्षेत्रों में ये नियम न्यूनतम रखे जाएं, ताकि हर व्यक्ति अपनी ज़मीन का अधिकतम उपयोग कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2022 को तत्कालीन भाजपा सरकार ने कुछ गांवों से टीसीपी के नियमों को हटाने का फैसला किया था, जिससे जनता बेहद खुश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस जनहितैषी निर्णय को लागू ही नहीं होने दिया, जिससे आम जनता को आज भी जटिल प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने हिमाचल सरकार से आग्रह किया है कि वह नियमों में आवश्यक ढील दे और जनता को परेशान करने के बजाय उनकी मदद करे।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed