फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Government will fulfill all guarantees in a phased manner: Vinay

चरणबद्ध तरीके से सभी गारंटियां पूरी करेगी सरकार : विनय

Thu, 14 Dec 2023 08:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
Government will fulfill all guarantees in a phased manner: Vinay
संगड़ाह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश की जनता से किया वायदों में से अपनी तीन गारंटियों को पूरा करके प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। शेष गारंटियां पूरा करने की प्रक्रिया जारी है। ये बात श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने संगड़ाह में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौर में कांग्रेस सरकार ने बहुत ही बेहतर तरीके से कार्य करके लोगों को आपदा से उभारने की कोशिश की है। इसकी सराहना भारत सरकार सहित यूनेस्को ने भी की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनका लक्ष्य है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से ही कसरत शुरू करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर रेणुकाजी में कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है। कार्यकर्ताओं में कोई रंजिश और मतभेद नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण व एकजुट के साथ कार्य करने की अपील की।


इस मौके पर प्रभारी विनोद जिंटा, ब्लॉक अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, महासचिव मित्र सिंह तोमर, पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, जिला परिषद सदस्य पृथ्वी सिंह, ओम प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष दलीप सिंह चौहान, बीडीसी चेयरमैन तेजेंद्र कमल, बीडीसी उपाध्यक्ष चतर सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव ओपी ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय भारद्वाज समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed