फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Goods worth thousands stolen from a shop after burgalury in Pounta Sahib

दुकान में सेंध लगाकर उड़ाया हजारों का सामान

Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands stolen from a shop after burgalury in Pounta Sahib
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। मुख्य बाजार पांवटा साहिब में जनरल स्टोर दुकान में शातिर चोरों ने सेंध लगा कर हजारों का सामान उड़ा लिया। चोरों ने दुकान की टीन उखाड़ कर भीतर रखा सामान चोरी कर लिया है। दुकानदार नेे स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत सौंप दी है।
जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के मुख्य बाजार स्थित दुकान में रात के समय अज्ञात चोर घुस गए। दुकानदार नरेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात को दुकान की छत उखाड़ कर चोर भीतर घुसे हैं। सुबह जब उसने देखा तो खोखोनुमा दुकान के भीतर रखा सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

चोर दुकान से अंडर गारमेंट, बेल्टें, डियोड्रेंट व सौंदर्य सामग्री समेत करीब 30 से 40 हजार का सामान चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सामान के खाली डिब्बे दुकान के ही बाहर छोड़ गए। नरेश ने बताया कि पहले भी चोरी की वारदात दुकान में हो चुकी है। विगत सप्ताह भी दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस में चोरी की शिकायत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि दुकानदार की शिकायत मिलने पर जांच शुरू की जा रही है। पुलिस जांच टीम आसपास की दुकानों के सीसीटीवी भी खंगालेगी जिससे अज्ञात चोर को दबोचा जा सके। डीएसपी ने दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है जिससे इस तरह की वारदातों के आरोपियों को दबोचने में सहायता मिल सकें।
....सुरेश तोमर... तन्हा
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed