फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   girls of avn school nahan will participate in state bal vigyan sammelan

Sirmour News: राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी दिव्यांशी और आफिया

Thu, 22 Oct 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
girls of avn school nahan will participate in state bal vigyan sammelan
एवीएन स्कूल नाहन में प्रधानाचार्य केके चंदोला के साथ जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के विजेता
सचित्र--
विज्ञापन

जिला स्तरीय सम्मेलन में दोनों छात्राओं ने साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

प्रश्नोत्तरी और एकांकी प्रतियोगिताओं में भी एवीएन स्कूल के विद्यार्थियों ने दिखाया दम

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन की दो होनहार छात्राएं दिव्यांशी और आफिया राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों छात्राओं ने जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में अपनी-अपनी स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य केके चंदोला के अनुसार, दिव्यांशी ने सीनियर साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आफिया ने जूनियर साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए हुआ है।
विज्ञापन


सम्मेलन में विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। आरव और देवानी ने जूनियर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, देवांश, अमन, वैभव, परीक्षित, सत्यम और मनन ने एकांकी प्रतियोगिता में जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। सह-प्रतिभागियों यामिनी और कार्तिक का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य केके चंदोला ने सभी प्रतिभागियों और उनके मार्गदर्शक अध्यापकों श्रीकांत, अर्जुन सिंह, सुनीता देवली और आशा कश्यप को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनकी उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed