{"_id":"6a9e9cd726dee2dd8008963c","slug":"girls-khelkood-in-korag-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-188247-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हरिपुरधार की गुंजन शर्मा को मिला बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हरिपुरधार की गुंजन शर्मा को मिला बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब
विज्ञापन
कोरग स्कूल में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरग में आयोजित अंडर-14 छात्रा वर्ग की 18वीं खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में गुड़ियाली माता मंदिर समिति ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
कबड्डी के फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार ने मेजबान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरग को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, वॉलीबाल के फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मडवाच ने कोरग को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया।
खो-खो के फाइनल मुकाबले में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बोरली ने रजाणा को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में कोरग विजेता रहा। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार ने प्रथम स्थान कोरग ने दूसरा और मंडवाच ने तीसरा स्थान हासिल किया। एकल गान में कोरग पहले और बोरली दूसरे स्थान पर तो ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल हरिपुरधार तीसरे स्थान पर रहा। लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरग जबकि योग और शतरंज में मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार विजेता और डॉ वाईएस परमार मेमोरियल स्कूल हरिपुरधार उपविजेता रहा।
विज्ञापन
व्यक्तिगत पुरस्कारों में कबड्डी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हरिपुरधार स्कूल के छात्रा सेजल राणा को प्रदान किया गया। वॉलीबाल में मडवाच स्कूल की छात्रा मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं बैडमिंटन में कोरग की कनिष्का राणा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में सबसे अनुशासनात्मक विद्यालय का पुरस्कार ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल हरिपुरधार को प्रदान किया गया। हरिपुरधार की गुंजन शर्मा को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
मेजबान विद्यालय कोरग को शानदार प्रदर्शन के लिए ऑल राउंड द बेस्ट के खिताब से भी नवाजा गया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को माता भंगायणी मंदिर समिति के सदस्यों की ओर से पुरस्कार एवं ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया।