{"_id":"68a72593e56d00f9230ab141","slug":"giri-yojana-line-broken-again-drinking-water-crisis-in-nahan-even-on-the-third-day-nahan-news-c-177-1-nhn1001-157741-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गिरि योजना की फिर टूटी लाइन, नाहन में तीसरे दिन भी पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गिरि योजना की फिर टूटी लाइन, नाहन में तीसरे दिन भी पेयजल संकट
विज्ञापन
दो योजनाओं से शहर को पानी की हो रही आपूर्ति
बरसात में जिला में 412 पेयजल, 55 सिंचाई योजनाएं प्रभावित, 27 करोड़ का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में तीन दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। गिरि पेयजल योजना से नाहन को सप्लाई करने वाली लाइन रामा के पास टूट गई है। जानकारी मिलते ही विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इसे जोड़कर योजना को सुचारु कर दिया था, लेकिन पुनः लाइन टूट जाने से समस्या बढ़ गई है।
सप्लाई प्रभावित होने से शहर में पेयजल किल्लत हो गई है। हालांकि दो अन्य योजनाओं से शहर को पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन बढ़ती मांग के आगे वह नाकाफी साबित हो रही है। शहर में बड़े पैमाने पर मुख्य गिरि पेयजल योजना से ही आपूर्ति होती है। ऐसे में इस योजना के प्रभावित होने से शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
शहरवासी मुकेश कुमार, रविंद्र, अशोक कुमार आदि ने बताया कि जो पानी उनके पेयजल स्टोरेज टैंकों में उपलब्ध था, वह भी खत्म हो गया है। ऐसे में लोग परेशान हैं। जो सप्लाई आ भी रही है, वह बहुत कम है। उन्होंने विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन
बारिश से 412 योजनाएं प्रभावित
जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार महाजन ने बताया कि जिले में बरसात से विभाग को भारी नुकसान हुआ है। जिले में चल रही करीब 1200 योजनाओं में से 412 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा 55 सिंचाई योजनाएं समेत सीवरेज योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
उन्होंने बताया कि इस बरसात में विभाग को 27 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। नाहन शहर को जोड़ने वाली पेयजल योजनाएं बरसात के चलते ध्वस्त हुई हैं। इन्हें पहले जोड़ दिया गया था, लेकिन पुनः टूट जाने से समस्या आई है। लाइन को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शुक्रवार तक नाहन शहर में पेयजल सप्लाई सुचारु हो जाएगी।