Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ganga dushera celebrated in renuka ji

Sirmour News: गंगा दशहरे पर सैकड़ों लोगों ने रेणुका झील में लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 16 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
ganga dushera celebrated in renuka ji
गंगा दशहरे के अवसर पर रेणुका झील में शाही स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

गंगा दशहरे पर सैकड़ों लोगों ने रेणुका झील में लगाई आस्था की डुबकी
रेणुकाजी तीर्थ के आश्रमों में लगे भंडारे, लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। गंगा दशहरे के अवसर पर रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रेणुका झील में शाही स्नान करके आस्था की डुबकी लगाई। स्नान का यह सिलसिला सुबह प्रभात फूटते ही शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक जारी रहा।
सबसे पहले रेणुकाजी तीर्थ में रह रहे संत-महात्माओं ने सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके स्नान महात्म्य का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम और रेणुका माता मंदिर में पूजा-अर्चना करके देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी देवा रमेश कपिल ने बारी-बारी से सभी श्रद्धालुओं को देवताओं के दर्शन करवाए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक रेणुका झील में किए गए शाही स्नान को गंगा स्नान के सम्मान ही माना जाता है। इसे लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालु रेणुका झील में शाही स्नान करके पुण्य की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रेणुकाजी तीर्थ स्थित श्री गायत्री आश्रम, निर्वाण आश्रम व संन्यास आश्रम में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रेणुकाजी विकास बोर्ड के सीईओ भारत सिंह ठाकुर ने बताया कि गंगा दशहरे को लेकर प्रात: काल से ही स्नानघाट पर श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने झील में शाही स्नान का लाभ उठाया।
--संवाद

गंगा दशहरे के अवसर पर रेणुका झील में शाही स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

गंगा दशहरे के अवसर पर रेणुका झील में शाही स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed