फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ganesh yatra in nahan

Sirmour News: गणपति बप्पा मोरिया....के उद्घोष से गूंजा नाहन शहर

Mon, 14 Sep 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
ganesh yatra in nahan
नाहन में श्रीगणेश की शोभा यात्रा के दौरान भक्तजन। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन


गणपति बप्पा मोरिया....के उद्घोष से गूंजा नाहन शहर

नाहन में गाजे-बाजे के साथ निकली गजानन की सवारी

नव युवक मंडल नाहन कर रहा चार दिन का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन में रविवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। शहर में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नवयुवक मंडल नाहन ने शहर में गणपति बप्पा की शोभायात्रा भी निकाली। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से शहर गूंज उठा। रथ पर सवार भगवान श्री गणेश की की ऊंची मूर्ति के आगे श्रद्धालु पूरी तरह से नतमस्तक दिखे। हालांकि सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण शोभायात्रा समय पर नहीं शुरू की जा सकी, बावजूद इसके आयोजकों के जोश में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई।
शोभायात्रा गोबिंदगढ़ मोहल्ला से शुरू हुई। शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई जो कि कच्चा टैंक, छोटा चौक, बड़ा चौक, गुन्नूघाट, माल रोड से होते हुए हिंदू आश्रम पहुंची, जहां भगवान गणेश के लिए भव्य पंडाल लगाया गया। यहां पूरी आस्था के साथ भगवान श्री गणेश को लाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश को प्रसाद लगाया। शाम के समय श्रीगणेश भगवान की आरती व भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नवयुवक मंडल के प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला, बुद्धि वल्लभ, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, संजीव कश्यप, नीरज जैन, अजय बंसल समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। इससे पूर्व बड़ा चौक में शोभा यात्रा के पहुंचने पर भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल नाहन ने रथ यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान अमिल अग्रवाल ने बताया कि 14 सितंबर को सुबह 11 बजे पूजा अर्चना के बाद हिंदू आश्रम में गणपति महाराज को स्थापित किया जाएगा। जिसके बाद भक्त उनके दर्शन कर पाएंगे। शाम को पांच बजे से भजन मंडली गणेश भगवान की स्तुति और गुणगान करेगी।

आयोजन स्थल हिंदू आश्रम में 15 सितंबर को सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। देर शाम 5 बजे से 10 बजे तक भजन संध्या होगी। इसमें बिलासपुर से आए गायक राजेश बबलू श्री गणेश का गुणगान करेंगे। अंतिम दिन 16 सितंबर को सुबह 11 बजे भगवान गणेश को हिंदू आश्रम से श्री पांवटा साहिब स्थित यमुना जी में मूर्ति को विसर्जित के लिए ले जाया जाएगा।----

नाहन में श्रीगणेश की शोभा यात्रा के दौरान भक्तजन। संवाद

नाहन में श्रीगणेश की शोभा यात्रा के दौरान भक्तजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed