फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ganesh utsav in ponta

Sirmour News: ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा पांवटा

Wed, 16 Sep 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
ganesh utsav in ponta
पांवटा साहिब की हरिओम कॉलोनी में श्री गणेश महोत्सव के दौरान श्री गणेश भजन कीर्तन व जयघोष करते ह
पुष्पवर्षा के बीच गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, हरिओम कॉलोनी में छह साल से हो रहा गणेश महोत्सव
विज्ञापन

17 सितंबर तक सुबह-शाम पूजा, हवन और महाआरती, 18 सितंबर को विसर्जन और भंडारे के साथ होगा समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरिओम कॉलोनी वार्ड-4 में मंगलवार को ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और शंखनाद के बीच गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया गया। हरि ओम सनातन सेवा समिति पांवटा साहिब की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना दिया। गणपति बप्पा का रात्रि विश्राम मुकेश त्यागी के आवास पर होगा।
समिति अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौबे के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में युवाओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा को कंधे पर विराजमान कर पूरी कॉलोनी की परिक्रमा करवाई। इसके बाद मुकेश त्यागी के आवास पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। फूलों और रोशनी से सजी गणेश प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और महाआरती हुई।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौबे और मुकेश त्यागी ने कहा कि यह केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास है। हरिओम कॉलोनी में पिछले छह वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव में सहयोग और भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज किशोर त्यागी ने बताया कि 17 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह पांच और शाम सात बजे गणपति पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और महाआरती होगी। आरती के बाद स्थानीय कलाकार भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

श्रद्धालुओं ने बताया कि सोमवार को पूजा और आरती शुरू होते ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने इसे इंद्रदेव का दिव्य जलाभिषेक मानते हुए गणेश महोत्सव के लिए शुभ संकेत बताया। 18 सितंबर को हवन, गणपति विसर्जन और विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।-------

पांवटा साहिब की हरिओम कॉलोनी में श्री गणेश महोत्सव के दौरान श्री गणेश भजन कीर्तन व जयघोष करते ह

पांवटा साहिब की हरिओम कॉलोनी में श्री गणेश महोत्सव के दौरान श्री गणेश भजन कीर्तन व जयघोष करते ह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed