{"_id":"6abf9c095e21dd9c9b08bc0d","slug":"gandhi-jaynti-in-shamsherpur-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190502-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश
विज्ञापन
शमशेर स्कूल नाहन में गांधी जंयती के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र। संवाद
सचित्र--
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश
शमशेर स्कूल नाहन में दी श्रद्धांजलि और निकाली जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में शुक्रवार को राष्ट्रपति महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकारी प्रधानाचार्या रजनी शर्मा, समस्त स्टाफ सदस्यों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के विचारों और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशभक्ति के आदर्शों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों और राष्ट्रप्रेम से संबंधित नारे लगाकर लोगों को देशभक्ति, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
विज्ञापन
कार्यकारी प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दोनों महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अनुशासन, स्वच्छता, सादगी एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
त्रिलोकपुर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवक करेंगे विभिन्न गतिविधियां
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में एक से सात अक्तूबर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि व्यवसायी एवं समाजसेवी अरुण वालिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को शिविर के दौरान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, एनएसएस प्रभारी योगराज प्रवक्ता (अंग्रेजी) और सविता प्रवक्ता (अर्थशास्त्र) ने स्वयंसेवकों को शिविर की रूपरेखा से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा और सामुदायिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिविर के शुभारंभ अवसर पर एसएमसी प्रधान सहित विद्यालय के शिक्षक और एनएसएस स्वयंसेवक भी मौजूद रहे। संवाद-- -- -- --
विज्ञापन
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश
शमशेर स्कूल नाहन में दी श्रद्धांजलि और निकाली जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में शुक्रवार को राष्ट्रपति महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकारी प्रधानाचार्या रजनी शर्मा, समस्त स्टाफ सदस्यों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के विचारों और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशभक्ति के आदर्शों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों और राष्ट्रप्रेम से संबंधित नारे लगाकर लोगों को देशभक्ति, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
विज्ञापन
कार्यकारी प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दोनों महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अनुशासन, स्वच्छता, सादगी एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
त्रिलोकपुर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवक करेंगे विभिन्न गतिविधियां
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में एक से सात अक्तूबर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि व्यवसायी एवं समाजसेवी अरुण वालिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को शिविर के दौरान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, एनएसएस प्रभारी योगराज प्रवक्ता (अंग्रेजी) और सविता प्रवक्ता (अर्थशास्त्र) ने स्वयंसेवकों को शिविर की रूपरेखा से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा और सामुदायिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिविर के शुभारंभ अवसर पर एसएमसी प्रधान सहित विद्यालय के शिक्षक और एनएसएस स्वयंसेवक भी मौजूद रहे। संवाद