फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   free bus service for ladies

Sirmour News: रक्षाबंधन पर महिलाओं ने उठाया मुफ्त बस सेवा का लाभ

Fri, 28 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
free bus service for ladies
ददाहू (सिरमौर)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर निगम की बसों में महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। प्रदेश सरकार की ओर से महिला यात्रियों को निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ दिया गया था। निगम की बसें महिला यात्रियों से भरी रहीं। महिलाएं सुबह से ही बसों की प्रतीक्षा में बस स्टॉपाें पर खड़ी होकर बस का इंतजार करती रहीं। महिला किरण देवी, शकुंतला चौहान, संतोष, पारुल, काविता, अल्का, सपना शर्मा, नीलम चौहान, कुंता देवी व द्वारिका देवी ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन उन्हें सरकारी बसों में सफर करने का कोई किराया वहन नहीं करना पड़ा। निगम के उप मंडलीय प्रबंधक रामदयाल ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर निगम की बसों में महिला यात्रियों कोई किराया वसूल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed