फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fourth category employees send demand letters to cm

Sirmour News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा पांच सूत्री मांगपत्र

Sun, 27 Sep 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
fourth category employees send demand letters to cm
4-9-14 वर्ष के वेतनमान बहाल करने और रात्रि सेवा भत्ता देने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। राज्य स्तरीय युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महासचिव राजीव रामौल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सराहां में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा।

संघ ने 4-9-14 वर्ष के वेतनमान/स्केल को दोबारा शुरू करने, रात्रि सेवा देने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रात्रि सेवा इंसेंटिव देने और प्लास्टर असिस्टेंट के पद पर पदोन्नति के लिए ऑप्शन फॉर्म के माध्यम से अवसर देने की मांग रखी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के ड्रेस कोड में आवश्यक बदलाव करने तथा विभाग की जरूरतों के अनुरूप प्रस्तावित ड्रेस कोड लागू करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव राजीव रामौल ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। संघ कर्मचारियों की मांगों को सरकार और विभाग के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से उठाता रहेगा। उन्होंने सभी मांगों पर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को सुनते हुए संघ को मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में राज्य कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजा राम, जिला सराहां सचिव जय प्रकाश, रमेश, विनय राजपूत, बाबू राम, सुलोचना शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed