फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Four injured when stones fell on moving car, accident occurred on Nahan-Renukaji road

Sirmaur : चलती कार पर पत्थर गिरने से चार घायल, नाहन-रेणुकाजी मार्ग पर हुआ हादसा

Fri, 19 Jul 2024 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरमौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरमौर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 12:45 AM IST
सार

यहां अचानक एक चलती कार पर पत्थर गिर गए। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल होने की सूचना है। हादसा  बड़ोलिया मंदिर के समीप पेश आया है। 

विज्ञापन
Four injured when stones fell on moving car, accident occurred on Nahan-Renukaji road
कार पर गिरे पत्थर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात के मौसम में पहाड़ों में सड़कों पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। कभी भी सड़क पर पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिर सकते हैं। ऐसा ही मामला श्री रेणुकाजी  को जोड़ने वाली नाहन-ददाहू-संगडाह सड़क पर वीरवार देर शाम को पेश आया है। यहां अचानक एक चलती कार पर पत्थर गिर गए। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल होने की सूचना है। हादसा  बड़ोलिया मंदिर के समीप पेश आया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक कार नाहन से ददाहू की तरफ जा रही थी, जैसे ही कार बड़ोलिया मंदिर के समीप पहुंची तो पहाड़ी से पत्थर कार पर आ गिरे। इस हादसे में चार लोगों  पदम देव (34) निवासी भराड़ी, नेत्र सिंह (60) निवासी धनास, विक्की सिंह (34) निवासी पुन्नर धार और सुनील कुमार (35) निवासी चाडना घायल हो गए। उधर, ददाहू सिविल अस्पताल के प्रभारी डा अशोक ठाकुर ने बताया कि चारों घायलों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed