फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   forest officer fine to 39000 rupees to two tractors owners in illegale minning case in ponta sahib

अवैध खनन पर दो ट्रैक्टर संचालकों को किया 39 हजार जुर्माना

Sat, 26 Feb 2022 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
forest officer fine to 39000 rupees to two tractors owners in illegale minning case in ponta sahib
राजबन व धांधला क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खनन करते पकड़े दो ट्रेक्टर। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभाग के अधिकारियों को पांवटा-राजबन वन क्षेत्रों में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विभाग की दो टीमों ने संदिग्ध अवैध खनन क्षेत्रों में छापामारी की। इस दौरान अवैध खनन करते दो ट्रैक्टरों को जब्त कर संचालकों से 39 हजार जुर्माना राशि वसूली गई।
विज्ञापन

बता दें कि राजबन व भंगानी बीट क्षेत्रों में अवैध खनन की शिकायतों के बाद डीएफओ पांवटा ने दो टीमों का गठन किया। वन विभागीय टीम में बीओ हरी सिंह, वनरक्षक अनिता, वीरेंद्र, विजय व वनकर्मी तोताराम शामिल रहे। विभागीय टीम ने पीछा कर एक ट्रैक्टर को जब्त किया और डैमेज रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं, भंगाणी वन परिक्षेत्र की यमुना बीट में वनरक्षक धनवीर सिंह की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान एक ट्रैक्टर जब्त किया। वाहन संचालकों से जुर्माना राशि वसूल भी की गई है। डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने बताया कि दोनों टीमों ने दो ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पकड़ कर जब्त किया है। इनके संचालकों को 39 हजार जुर्माना किया गया है। अवैध खननकारियों के खिलाफ इस तरह की मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed