Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   foot over bridge demand in shree ram chowk ponta

Sirmour News: तारुवाला में फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज, रोजाना खतरे के बीच एनएच पार कर रहे स्कूली बच्चे

Sat, 28 Nov 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
foot over bridge demand in shree ram chowk ponta
एनएच 707 पर तारुवाला के समीप हादसों के लिए अत्यंत संवेदनशील हो चुके इस स्थल पर फुट ओवरब्रिज बना
खास खबर-
विज्ञापन

एनएच-707 पर श्रीराम चौक से स्मार्ट स्कूल तक रहता है भारी आवागमन,
चार शैक्षणिक संस्थानों के करीब दो हजार विद्यार्थियों की सुरक्षा का सवाल
-स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने एसडीएम, डीएसपी और एनएच अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला,
-एनएच अधिकारियों ने पर्याप्त जगह की कमी बताई
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर तारुवाला स्थित श्रीराम चौक के समीप फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। यहां आसपास के चार शैक्षणिक संस्थानों में करीब दो हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। एनएच के चौड़ीकरण और सड़क की हालत में सुधार के बाद वाहनों की आवाजाही के साथ उनकी रफ्तार भी बढ़ी है। ऐसे में सड़क पार करने वाले स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्कूल प्रबंधन और अभिभावक पिछले दो वर्षों से इस संवेदनशील स्थल पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग उठा रहे हैं।
पीटीए अध्यक्ष कृतिका शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील चौहान सहित विनिता कपूर, अमृता, अर्चना, रामभज, लता और प्रदीप सिंह ने बताया कि तारुवाला में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला, दुग्गल पब्लिक स्कूल और कुछ दूरी पर स्थित स्मार्ट स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह स्कूल खुलने और दोपहर बाद छुट्टी के समय बच्चों को सड़क पार करनी पड़ती है। इस दौरान तेज रफ्तार वाहनों के बीच हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा एनएच-707 के चौड़ीकरण के बाद मार्ग पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। तारुवाला में श्रीराम चौक से स्मार्ट स्कूल तक का क्षेत्र विशेष रूप से व्यस्त रहता है। ऐसे में सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने की उचित व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों ने मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यहां प्राथमिकता के आधार पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा का मामला अधिकारियों के समक्ष उठाया
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला के प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल, दुग्गल स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र कौशल, स्मार्ट स्कूल के प्रधानाचार्य इरफान और राजकीय माध्यमिक पाठशाला की केंद्रीय मुख्य शिक्षिका (सीएचटी) अर्चना शर्मा ने बताया कि यह बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मामला है। इस संबंध में अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की ओर से एसडीएम पांवटा साहिब, डीएसपी और एनएच के अधिकारियों के समक्ष फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई जा चुकी है।

पर्याप्त जगह मिलने पर आगे भेजेंगे योजना : खंडूजा
एनएच के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि तारुवाला चौक के समीप फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग उनके संज्ञान में है। हालांकि, वर्तमान में इस स्थल पर निर्माण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। उचित स्थान मिलने पर फुट ओवरब्रिज निर्माण की योजना को मंजूरी के लिए आगे भेजा जा सकेगा।----
संवाद

एनएच 707 पर तारुवाला के समीप हादसों के लिए अत्यंत संवेदनशील हो चुके इस स्थल पर फुट ओवरब्रिज बना

एनएच 707 पर तारुवाला के समीप हादसों के लिए अत्यंत संवेदनशील हो चुके इस स्थल पर फुट ओवरब्रिज बना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed