फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   food exhibition organised in banethi school

Sirmour News: पटांडे, खीर-पूडे, मसाला डोसा, कचौरी और ब्रेड पकौड़े ने मन ललचाया

Mon, 27 May 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
food exhibition organised in banethi school
बनेठी स्कूल में फूड प्रदर्शनी के दौरान मौजूद शिक्षक और विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

पटांडे, खीर-पूडे, मसाला डोसा, कचौरी और ब्रेड पकौड़े ने मन ललचाया
वरिष्ठ पाठशाला बनेठी में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत लगी फूड प्रदर्शनी
शिक्षक और छात्रों ने हिमाचल और केरल के व्यंजनों की लगाई प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में एक भारत श्रेष्ठ भारत.., योजना के अंतर्गत फूड प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें हिमाचल और केरल राज्य के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाकर इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए।
विद्यालय के प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों ने दोनों राज्यों की संस्कृति को जाना और बढ़ चढ़ कर इस गतिविधि में भाग लिया। योजना की प्रभारी शबनम मुगल ने इस योजना के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

फूड प्रदर्शनी के दौरान नवमीं कक्षा की सिमरन, प्रियांशी, आरूषी, वंशिका, कनिका ने खीर, पटांडे, पूडे, दाल और लस्सी की प्रदर्शनी लगाई। दसवीं कक्षा के मुकेश, अंशु, सुजल, तनिश, काजल, स्मृति, कनिका, प्राची, शीतल ने बनानाशेक, ब्रेड पकौडा, मसाला डोसा आदि व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। वहीं 11वीं कक्षा की इशिता, वैष्णवी, सिमरन ने कचोरी, पकौड़ी और 12वीं कक्षा की प्रिया, भवानी, समीक्षा, सिमरन, मुस्कान ने सूजी हलवा, सूजी चिल्ला व ब्रेड पकौड़ा की प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी का शिक्षकों के साथ अभिभावकों ने भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पाठशाला के प्रभारी संजय कुमार, योजना की प्रभारी शबनम मुगल, जगत राम, ओम प्रकाश शर्मा, रविंद्र, नरेश, संजीव, मनीष, विनय, फूलचंद, नरेंद्र, शालिनी, गीता सैनी, ललिता ठाकुर, सीमा, रेखा अग्रवाल, हरप्रीत आदि शिक्षक मौजूद रहे।
--संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed