फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   five youth become lectures

Sirmour News: रेणुकाजी क्षेत्र के 5 युवा एक साथ बने प्रवक्ता

Tue, 04 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
five youth become lectures
रेणुकाजी क्षेत्र के 5 युवा एक साथ बने प्रवक्ता
विज्ञापन

क्षेत्र में खुशी का माहौल, सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के 5 होनहार युवाओं का चयन राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता पद पर होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चयनित हुए इन होनहारों में तीन युवक और दो युवतियां शामिल हैं।
इनमें संगड़ाह के साथ लगते मंडोली के विक्रम के पिता हेम प्रकाश संगड़ाह में वेल्डर काम करते हैं। वहीं अन्य 4 होनहार भी मध्यमवर्गीय व किसान परिवारों से संबंध रखते हैं। गौरतलब है कि इन सभी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूलों में हुई है।
विज्ञापन

ददाहू तहसील की भाटगढ़ पंचायत के गांव चामला के वीरेंद्र शर्मा, जामू-कोटी के लठयाणा गांव की ममता, बड़ोल पंचायत के गांव जड़ाणा के धर्म पाल, भलाड़ की कमलेश ने हिमाचल लोक सेवा आयोग की स्कूल प्रवक्ता पद की परीक्षा उत्तीर्ण करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में भी रेणुकाजी क्षेत्र से 8 युवा सहायक प्रोफेसर पद के लिए चयनित हुए थे। इस वर्ष 5 युवाओं ने स्कूल प्रवक्ता पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोशल मीडिया पर भी इन होनहार युवाओं की जमकर प्रशंसा हो रही है। इन्हें बधाई देने वाले प्रशंसकों का तांता लगा हुआ है।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed