{"_id":"69e8d0b9b22973e83f0e839e","slug":"five-road-condition-in-renuka-ji-will-change-nahan-news-c-177-1-nhn1002-176985-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रेणुका बांध परियोजना से पांच सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रेणुका बांध परियोजना से पांच सड़कों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
(खास खबर)--
-520 करोड़ से 75 किमी सड़कें और 11 पुल होंगे मजबूत
-केंद्रीय जल आयोग से डीपीआर को मिली मंजूरी
-निर्माण को लेकर 20 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली पांच प्रमुख सड़कों की तस्वीर अब बदलने जा रही है। रेणुका बांध परियोजना के तहत इन सड़कों का डबललेन निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने इन सड़कों की डीपीआर को मंजूरी दे दी है, जिससे निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है।
करीब 520.27 करोड़ रुपये की लागत से 75 किलोमीटर लंबी इन सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। परियोजना में 11 पुलों का निर्माण भी शामिल है। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाएगा, जिसके लिए 20 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। परियोजना के तहत सड़कों की चौड़ाई 7 से 10 मीटर तक रखी जाएगी, जिससे दो वाहनों का एक साथ आवागमन संभव होगा।
निर्माण कार्य आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुसार किया जाएगा। इन सड़कों में तीन रेणुकाजी और दो शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आती हैं। सबसे पहले 14 किलोमीटर लंबी ददाहू से दनोई वाया जटोन खालाक्यार सड़क में तीन पुलों के निर्माण सहित कुल 148 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। दूसरी सबसे बड़ी 30 किमी लंबी धनोई से सैंज (ढलयाणू) के निर्माण पर 187 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
शिलाई मंडल की खालाक्यार से चांदनी 8 किलोमीटर लंबी सड़क पर 52 करोड़ और पांच पुलों के निर्माण पर 16 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। चांदनी से सतौन 16 किलोमीटर सड़क पर 56.44 करोड़ रुपये और तीन पुलों के निर्माण पर 12.63 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा रेणुकाजी नाहन मार्ग पर स्थित जलाल पुल ( शिरुमाईला) से बधाला (पनार मार्ग) किलोमीटर के सुदृढ़ीकरण पर 47 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
इन सड़कों के निर्माण से संगड़ाह से रेणुकाजी और रेणुकाजी से शिलाई के बीच सफर आसान और सुरक्षित होगा। इससे स्थानीय लोगों, खासकर किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
परियोजना के अतिरिक्त महाप्रबंधक अरुण कपूर ने बताया कि सीडब्ल्यूसी से मंजूरी मिलने के बाद 20 करोड़ रुपये की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है। यह राशि जल्द ही लोक निर्माण विभाग को सौंपी जाएगी। विभाग के माध्यम से टेंडर आमंत्रित कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद