{"_id":"6193e7cd7f6b9e37905588c8","slug":"first-and-second-class-student-came-in-school-in-sirmaur-district-nahan-news-sml39045456","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई रोते हुए तो कई खुशी-खुशी पहुंचा स्कूल, नौनिहालों से बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई रोते हुए तो कई खुशी-खुशी पहुंचा स्कूल, नौनिहालों से बढ़ी रौनक
विज्ञापन
जिला मुख्यालय नाहन में स्कूल जाते विद्यार्थी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। 21 माह के लंबे अंतराल के बाद स्कूल के वीरान कमरों में चहल-पहल शुरू हो गई। मंगलवार को पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों के स्कूल में दाखिल होते ही अरसे का सूनापन भी खत्म हो गया। हर तरफ कमरों में आवाजें गूंज रही थीं। इस दौरान कोई रोते हुए स्कूल पहुंचा तो कई खुशी-खुशी।
लंबा अरसा कोरोना में बीतने के बाद दूसरी कक्षा में होते हुए भी बच्चों ने पहली बार स्कूल के दीदार किए। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाके के स्कूलों में भी हजारों बच्चों ने पहली दफा स्कूल में कदम रखा।
समय सुबह 8 बजकर 53 मिनट। स्थान बड़ा चौक स्कूल नाहन। यहां पहली कक्षा में एक ही छात्र स्कूल पहुंचा। यहां कुल 33 विद्यार्थी हैं, जिनमें से 12 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। इसमें पहली कक्षा में 5 में से एक, दूसरी कक्षा में पांच में से कोई भी बच्चा स्कूल नहीं आया। तीसरी कक्षा में 7 में से 2, चौथी कक्षा में 10 में से 6 विद्यार्थी स्कूल आए। पांचवीं कक्षा में 6 में से 3 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं, राजकीय प्राथमिक पाठशाला छात्र में कुल 27 विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। इसमें पहली कक्षा में 4 में से 2 छात्र स्कूल पहुंचे। दूसरी कक्षा में कोई भी छात्र नहीं पहुंचा। तीसरी कक्षा में 11 में से 8 विद्यार्थी, चौथी कक्षा में 8 में से 5, पांचवीं में 4 में से 3 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। मॉडल प्राथमिक स्कूल में 105 में से 41 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। इसमें पहली कक्षा में 25 में से महज एक छात्र स्कूल पहुंचा। इसी तरह दूसरी कक्षा में 8 में से 2, तीसरी कक्षा में 22 में से 14, चौथी में 25 में से 16 और पांचवीं कक्षा में 15 में 8 ही विद्यार्थी स्कूल आए। इस दौरान बच्चों को कोविड नियमों के तहत कक्षाओं में बैठाया गया। इससे पूर्व बच्चों के हाथ सैनिटाइज करवाए गए। वहीं मध्याहन भोजन के दौरान भी बच्चे अपना-अपना भोजन खाते नजर आए।
...........
पहली कक्षा में 1978, दूसरी में पहुंचे 2129 बच्चे
शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंटरी दयाराम भोगल ने बताया कि मंगलवार को जिले के स्कूलों में पहली कक्षा में 1978 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई। पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की कुल संख्या 3551 है। इसी तरह दूसरी कक्षा में 2129 बच्चे स्कूल आए। इन बच्चों की कुल संख्या 6538 दर्ज है। उन्होंने कहा कि पहले दिन पहली कक्षा में 33 और दूसरी कक्षा में 32 फीसदी बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई है।