{"_id":"3d3ee0771e509fbf01a329cf9df31c57","slug":"fire-in-industry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गोंदपुर दवा इकाई में आग, लाखों का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंदपुर दवा इकाई में आग, लाखों का नुकसान
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर की एक दवा इकाई में आगजनी से लाखों की क्षति हुई है। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इकाई कर्मचारियों ने फायर स्टेशन में सूचना देने के बाद आग बुझानी शुरू कर दी। इस दौरान 3 कर्मियों को तेज धुआं लगा। इनको सांस लेने मे दिक्कत हुई। इनको अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार इसी वर्ष शुरू हुई फार्मा फोर्स गोंदपुर इकाई में अचानक धुआं उठने लगा। एयर हैंडलिंग यूनिट (एएचयू) में काफी धुआं फैल गया। एएचयू फिल्टर, एपोक्सी, प्री-फील्टर, फाइन व हिपा फिल्टर को आग से क्षति पहुंची। सायरन बजाकर दवा इकाई से कर्मचारियों व कामगारों को बाहर निकाला। फायर स्टेशन पातलियां मालवा में सूचना दी गई। प्रशिक्षित दर्जनों कर्मचारियों तथा कामगारों ने खुद आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कर्मियों की मुस्तैदी से फायर स्टेशन टीम के पहुंचने तक आग को आगे फैलने से रोका।
विज्ञापन
अग्निशमन केंद्र पांवटा से फायर ऑफिसर चरनजीत सिंह, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, मेहर सिंह व कंवर सिंह की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
आग बुझाने के दौरान धुआं लगने से 3 कर्मियों अजीत (36), मान सिंह (32) व साहिल (28) को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इकाई के निदेशक बीडी त्यागी ने कहा कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। इससे, दवा इकाई के एएचयू यूनिट में काफी क्षति हुई है।