फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Fire broke out in a wire tangle in Pratap Bhawan in Nahan

Sirmour News: नाहन के प्रताप भवन में तार के झुरमुट में लगी आग

Mon, 03 Mar 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a wire tangle in Pratap Bhawan in Nahan
बिजली के ओवरलोड के चलते तार जले, बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बुझाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के प्रताप भवन में सोमवार सुबह 8 बजे अचानक बिजली के खंभे में बिजली के तार में ओवरलोड के चलते सर्विस वायर में आग लग गई। इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। लोगों ने मौके पर रेत डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। इसमें कुछ हद तक वे सफल भी रहे। मौके पर बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी पहुंचे और तार को दुरुस्त किया।
प्रताप भवन में बिजली के तार में आग लगने के कारण गली में भगदड़ जैसा माहौल बन गया। लोग खंभे में लगी आग बुझाने लगे। इस दौरान रेत डाल खंभे में लगी आग को बुझाने का प्रयास भी किया गया। मौके पर बिजली बोर्ड के लाइन मैन रविंद्र, टीमेट विशाल बड़जात्या, सूरज पहुंचे। उन्होंने मुख्य लाइन बंद कर तार को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

तार के झुरमुट बने खतरे का सबब
नाहन की हर गली, हर मोहल्ले में बिजली के खंभों में केबल ऑपरेटर और फाइबर के तार लटके हैं। इस कारण बिजली के खंभों में हादसे का खतरा रहता है। दो साल पहले कुम्हारगली में तार के झुरमुट में आग लगी थी। इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया था। शहर में ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय निवासी रतन सिंह, डीआर शर्मा, मोहम्मद क्यूम, नागेंद्र चौहान ने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से शहर में तार के झुरमुट हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे बिजली बोर्ड सिरमौर के अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बारे में केबल ऑपरेटर को पत्र से अवगत करवाया गया है। इस बारे में फिर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed