फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Female students at Sarahan College were made aware of gender-based harassment.

Sirmour News: सराहां महाविद्यालय में छात्राओं को लैंगिक उत्पीड़न के प्रति किया जागरूक

Sun, 18 Oct 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Female students at Sarahan College were made aware of gender-based harassment.
महिलाओं के अधिकारों और शिकायत निवारण प्रक्रिया की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में महिलाओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए व्याख्यान आयोजित किया गया। आंतरिक शिकायत समिति, महिला प्रकोष्ठ और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में छात्राओं और महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों, उत्पीड़न की रोकथाम और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता एवं आंतरिक शिकायत समिति तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. मोल्लम डोलमा ने कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न रोकने, निषेध करने और शिकायतों के निवारण से संबंधित अधिनियम, 2013 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक उत्पीड़न के विभिन्न स्वरूपों, महिलाओं के कानूनी अधिकारों और आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

डॉ. मोल्लम डोलमा ने कहा कि प्रत्येक महिला को सुरक्षित, सम्मानजनक और उत्पीड़न-मुक्त वातावरण में काम करने तथा शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने छात्राओं और महिला कर्मचारियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उत्पीड़न की स्थिति में उचित माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंतरिक शिकायत समिति की सदस्य डॉ. प्रियंका सराओ ने भी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समानता के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed