फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fci purchage 200 kwintel wheat on first day in sirmaur district

पहले दिन आधा दर्जन किसानों ने बेची 200 क्विंटल गेहूं

Fri, 15 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
fci purchage 200 kwintel wheat  on first day in sirmaur district
हरिपुर टोहाना में गेहूं खरीद केंद्र के शुभारंभ के दौरान निरीक्षण करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय खाद्य निगम ने शुक्रवार को जिले के तीन केंद्रों में गेहूं खरीद शुरू कर दी है। पहले दिन अनाज मंडियों में कम ही संख्या में किसान अपनी फसल बेचने पहुंचे। इस दौरान एफसीआई ने आधा दर्जन किसानों से 200 क्विंटल गेहूं खरीदी। बेची गई फसल का 24 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान किया जाएगा। शाम करीब चार बजे पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अनाज मंडी का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मंडी का निरीक्षण भी किया और मंडी आने वाले किसानों को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें हर वर्ग व क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीर हैं। सरकार ने घरद्वार मंडियां खोलकर किसानों को अपना अनाज बेचने की सुविधा दी है। पहले किसानों को पड़ोसी राज्यों की ओर रुख करना पड़ता था।
विज्ञापन

कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि धान, गेहूं, गन्ना व स्ट्राबेरी की अच्छी पैदावार जिले में होती है। शुक्रवार से तीन गेहूं खरीद केंद्र शुरू होने से हजारों किसानों को सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को सिरमौर के पांवटा हरिपुर टोहाना, धौलाकुआं और कालाअंब तीन गेहूं खरीद केंद्रों में शुक्रवार से खरीद शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष करीब 70 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद करने का लक्ष्य रखा है। गेहूं खरीद केंद्रों में पानी व शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है। अब तक पांवटा क्षेत्र के 1140 से अधिक किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सिरमौर ट्रक यूनियन अध्यक्ष बलजीत नागरा समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं समेत किसान मौजूद रहे।
....
घरद्वार में गेहूं खरीद केंद्र खुलने से किसान खुश
- किसान देवेंद्र चौधरी ने कहा कि हरिपुर टोहाना में धान के बाद अब गेहूं की खरीद की सुविधा मिली है। इस बार गेहूं का अच्छा उत्पादन हुआ है। बेहतर विपणन सुविधा से लाभ होगा।
- अविनाश सिंह ने कहा कि अब किसानों को हरियाणा व पंजाब नहीं भटकना पड़ेगा। सरकार ने घरद्वार के पास ही गेहूं की खरीद शुरू की है।
- रछपाल सिंह ने कहा कि किसानों को पहले बाहरी राज्यों में फसल बिक्री में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब सुविधा मिलने से क्षेत्र के किसान खुश हैं।

- राकेश मेहरालु ने कहा कि किसानों को घरद्वार पर फसल बेचने की सुविधा मिल रही है। जिला के हजारों किसानों को लाभ होगा।
- किसान मोहन सहोता ने कहा कि किसानों ने पांवटा में एक स्थायी मंडी की व्यवस्था करने के लिए सरकार व ऊर्जा मंत्री से करने का आग्रह किया है। यदि स्थायी मंडी खुलती है तो किसान बेफिक्र हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed