फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   farmers of sirmaur

जिले के 59,563 किसानों को मिले 11 करोड़ रुपये

Sun, 13 Jun 2021 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
farmers of sirmaur
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में 59,563 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत गत माह के दौरान किसानों के खाते में केंद्र सरकार ने सीधे 11 करोड़ से अधिक की राशि डाली है।
विज्ञापन

जिला सिरमौर के तहत ददाहू तहसील में 2262 किसानों, कमरऊ में 2920, नाहन में 6115, नारग में 883, नौहराधार में 2702, पच्छाद में 6366, पांवटा साहिब में 16923, राजगढ़ में 7094, रेणुका-संगड़ाह में 6338, रोहनाट में 1943 और शिलाई में 5987 किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया था। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की दर से प्रत्यक्ष आय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। यह आय सहायता दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में लाभान्वित किसानों के बैंक खातों में जमा की जा रही है। शुरू में यह योजना केवल लघु एवं सीमांत किसानों (2 हेक्टेयर से कम जोत वाले) के लिए ही शुरू की गई थी लेकिन 31 मई 2019 को यह योजना देश भर के सभी किसानों पर लागू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बॉक्स के लिए
राशि मिलने से ऋण लेने की जरूरत नहीं पड़ी : किसान
नाहन विस क्षेत्र की आमवाला-सैनवाला के निवासी मोहन सिंह और संजीव कुमार ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जहां आय के दूसरे सभी साधन बंद हैं वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि उनकी आर्थिकी के लिए मददगार साबित हुई है। इससे उन्हें खेती से संबंधित छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी भी प्रकार का ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।

------बाक्स
किसान जितना होगा आर्थिक समृद्ध, राष्ट्र उतनी करेगा तरक्की : जिला राजस्व अधिकारी
जिला राजस्व अधिकारी नारायण सिंह चौहान ने कहा कि कृषि क्षेत्र की भारत की जीडीपी में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसलिए किसान जितना आर्थिक समृद्ध होगा, राष्ट्र उतनी तरक्की करेगा। केंद्र सरकार ने उनकी सहायता के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आरंभ की है जिसके तहत पात्र किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली जा रही है। जिला में 59,563 किसानों को हाल ही में 11 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed