फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   eye patients incresing in hospitals of sirmaur due to temprature

Sirmour News: तापमान बढ़ते ही अस्पताल में बढ़ने लगे आंखों के मरीज

Mon, 19 Jun 2023 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
eye patients incresing in hospitals of sirmaur due to temprature
तापमान बढ़ते ही अस्पताल में बढ़ने लगे आंखों के मरीज
विज्ञापन

जलन, संक्रमण, सूजन और पानी बहने की आ रही समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले के अस्पतालों में आंखों के रोगियों की संख्या में बढ़़ोतरी हो रही है।
खासकर जिला मुख्यालय नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज में ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ी है।

सोमवार को आंखों की ओपीडी में 100 के करीब मरीज जांच के लिए पहुंचे। हालांकि रविवार को छुट्टी होने के चलते सोमवार को ओपीडी बढ़ना लाजमी था। अमूमन 70 के करीब रहने वाली ओपीडी सोमवार को 100 तक जा पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान आखों की नियमित समस्याओं से ग्रसित मरीजों के अलावा आंखों में जलन, संक्रमण पानी बहने की समस्या के रोगी भी उपचार के लिए पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज नाहन में नाहन के अलावा पांवटा, शिलाई, संगड़ाह, नौहराधार व हरिपुरधार आदि क्षेत्रों से लोग पहुंचे। यहां ओपीडी बढ़ने का कारण अन्य अस्पतालों में नेत्र चिकित्सकों का न होना भी बताया रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ललित गुप्ता ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के चलते सोमवार को मेडिकल कॉलेज की नेत्र ओपीडी में रोगियों की संख्या बढ़ी है। इस दौरान अधिकतर आंखों की नियमित बीमारियों के रोगियों की जांच की गई।


उन्होंने कहाकि आंखों के रोगियों को उपचार के साथ-साथ गर्मी के मौसम में आंखों का विशेष ध्यान रखने व देखभाल करने का परामर्श दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि धूप में सन ग्लास (चश्मे) का प्रयोग करें। मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन का कम प्रयोग करें। स्वच्छ भोजन और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed