{"_id":"6aeb1c4304e1c3f1f80ebc0e","slug":"exhibition-in-aastha-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-193336-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आस्था स्कूल नाहन में चुनौतीपूर्ण बच्चों की प्रतिभा बनी आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आस्था स्कूल नाहन में चुनौतीपूर्ण बच्चों की प्रतिभा बनी आकर्षण
विज्ञापन
शहरवासियों से की दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई सामग्री खरीदने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दिवाली पर इस्तेमाल की जाने वाली उपयोगी सामग्री रखी हुई है। यह सामग्री आस्था स्कूल के चुनौतीपूर्ण बच्चों ने डीएड प्रशिक्षुओं की मदद से तैयार की है। शिक्षिका मोमिना के नेतृत्व में तैयार की गई इस सामग्री को ग्राहकों का इंतजार है।
इस प्रदर्शनी का कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने बुधवार को अवलोकन किया और दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रुचि कोटिया, सह-समन्वयक कर्म सिंह, आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी ने शहरवासियों से इस दिवाली पर आस्था स्कूल में आकर दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार की गई सामग्री को खरीदने की अपील की।
प्रधानाचार्य रुचि कोटिया व संतोष कुमारी ने कहा कि यहां पर दिवाली पर घरों में इस्तेमाल की जाने वाली बहुत तरह की सामग्री बिक्री के लिए रखी हुई है। इसमें कई तरह की मोमबत्ती, पेंटिंग्स, वॉल पर लटकाने वाली कई प्रकार की सजावटी वस्तुएं, मोम के दीये, फ्लावर पॉट्स, टी कोस्टर, गुलदस्ते और दिवाली उपहार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस सामग्री को बेचने से होने वाली आय को दिव्यांग बच्चों पर ही खर्च किया जाना है। ऐसे में सभी शहरवासियों को यहां आकर इस सामग्री की खरीद करनी चाहिए ताकि अप्रत्यक्ष रूप से दिव्यांग बच्चों की सहायता हो सके।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दिवाली पर इस्तेमाल की जाने वाली उपयोगी सामग्री रखी हुई है। यह सामग्री आस्था स्कूल के चुनौतीपूर्ण बच्चों ने डीएड प्रशिक्षुओं की मदद से तैयार की है। शिक्षिका मोमिना के नेतृत्व में तैयार की गई इस सामग्री को ग्राहकों का इंतजार है।
इस प्रदर्शनी का कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने बुधवार को अवलोकन किया और दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रुचि कोटिया, सह-समन्वयक कर्म सिंह, आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी ने शहरवासियों से इस दिवाली पर आस्था स्कूल में आकर दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार की गई सामग्री को खरीदने की अपील की।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य रुचि कोटिया व संतोष कुमारी ने कहा कि यहां पर दिवाली पर घरों में इस्तेमाल की जाने वाली बहुत तरह की सामग्री बिक्री के लिए रखी हुई है। इसमें कई तरह की मोमबत्ती, पेंटिंग्स, वॉल पर लटकाने वाली कई प्रकार की सजावटी वस्तुएं, मोम के दीये, फ्लावर पॉट्स, टी कोस्टर, गुलदस्ते और दिवाली उपहार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस सामग्री को बेचने से होने वाली आय को दिव्यांग बच्चों पर ही खर्च किया जाना है। ऐसे में सभी शहरवासियों को यहां आकर इस सामग्री की खरीद करनी चाहिए ताकि अप्रत्यक्ष रूप से दिव्यांग बच्चों की सहायता हो सके।
विज्ञापन