{"_id":"a9e8da78b4a23b57cf2a5a9d0d39ca5e","slug":"excise-team-catch-sweets-and-others-things-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख का सामान पकड़ा, एक लाख का ठोका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख का सामान पकड़ा, एक लाख का ठोका जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Fri, 05 Feb 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग की सिरमौर टीम ने सोलन में 4.40 लाख रुपये का बिना बिल का सामान पकड़ा और मौके पर ही टीम ने 1.10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। सोलन के व्यापारी होजरी का सामान, मिठाई, स्कूल बैग एवं अन्य सामान बिना बिल के सोलन लेकर आ रहे थे। टीम ने इससे पहले ही छापामारी कर माल जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विभाग की टीम में ईटीआई कुलदीप भारद्वाज, ईटीओ अजय राठोर, एईटीओ विपिन पोसवाल शामिल थे। टीम ने वीरवार को सुबह से देर शाम तक सोलन बाजार में कार्रवाई कर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त विनोद कश्यप ने पुष्टि करते हुए बताया कि विभागीय टीम ने अपने सर्कल के तहत सोलन में कार्रवाई करते हुए 1.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोलन-सिरमौर के व्यापारियों को समय-समय पर जानकारी दी जाती है कि वह बिना बिल का होल सेल का सामान न खरीदें। जिस भी वाहन एवं दुकान में बिना बिल का सामान पकड़ा जाएगा विभागीय टीम उस पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखी जाएगी।