फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   esi hospital road kalaamb condition not well

Sirmour News: कालाअंब में ईएसआई अस्पताल को जाने वाली सड़क खस्ताहाल

Tue, 14 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
esi hospital road kalaamb condition not well
कालाअंब में ईएसआई अस्पताल की ओर जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद
सचित्र...
विज्ञापन

कालाअंब में ईएसआई अस्पताल को जाने वाली सड़क खस्ताहाल
कई जगह टाइलें उखड़ीं, गड्ढों में वाहन चलाना हुआ जोखिम भरा

अस्पताल के अलावा औद्योगिक इकाइयों को भी जोड़ती है सड़क
संजय गुप्ता

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में नए बने ईएसआईसी अस्पताल को जाने वाली सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। यह अस्पताल जल्द शुरू होने वाला है। अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तो मिलेंगी, लेकिन इस अस्पताल को मुख्य सड़क कालाअंब- त्रिलोकपुर रोड से जोड़ने वाली संपर्क सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है।

मौजूदा स्थिति ये है कि इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं, गड्ढों में पानी और कीचड़ भरा हुआ है। कई जगह से टाइलें भी उखड़ी हुई हैं। दूसरे सड़क की चौड़ाई भी एक समान नहीं है। सड़क कहीं 12 फीट तो कहीं 18 फीट चौड़ी बताई जा रही है। ऐसी हालत में अस्पताल आने-जाने के लिए मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


अस्पताल के रोगी वाहन (एम्बुलेंस) को भी रोजाना परेशानियों से जूझना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि जो सड़क ईएसआईसी अस्पताल को जाती है उसका 500 मीटर का भाग हिमाचल प्रदेश की सीमा में आता है और 1.76 किलोमीटर का हिस्सा पड़ोसी राज्य हरियाणा की सीमा से होकर गुजरता है। ईएसआईसी अस्पताल के अलावा इस सड़क से आधा दर्जन औद्योगिक इकाइयां और झिरीवाला गांव भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, अस्पताल शुरू होने से पहले उक्त सड़क का सुधारीकरण किया जाना जरूरी है, ताकि मरीजों व ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इसके अलावा इस सड़क पर टिपर और डंपर की आवाजाही भी पूर्णतया प्रतिबंधित की जानी चाहिए।

लोक निर्माण विभाग, नारायणगढ़ (अंबाला), हरियाणा के सहायक अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि हरियाणा क्षेत्र में उक्त सड़क के भाग पर इंटरलॉक टाइलें लगा कर पक्का किया गया है। खनन में लगे टिपर और डंपरों के आवागमन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। इस बारे में जिला उपायुक्त अंबाला को भी अवगत कराया गया है। जल्द ही इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।


उद्योग विभाग कालाअंब के सदस्य सचिव रचित शर्मा ने बताया कि हिमाचल क्षेत्र में उक्त सड़क का भाग थोड़ा ही क्षतिग्रस्त है। इसे ठीक करने के लिए संबंधित ठेकेदार को कहा गया है।

...संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed