{"_id":"60eb2d878ebc3e9eae7e9d1c","slug":"electricity-cut-in-ponta-nahan-news-sml376576096","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में लोगों ने बिजली गुल रहने से छत पर गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में लोगों ने बिजली गुल रहने से छत पर गुजारी रात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र की संत और बैंक कॉलोनी के लोगों को शनिवार रात को बिजली गुल रहने से खासी दिक्कतें हुईं। सैकड़ों परिवारों को सड़कों पर टहलते और छत पर ही रात काटने को मजबूर होना पड़ा। पहले दिन भर बिजली बोर्ड का शट्डाउन रहा। उसके बाद भी रात को बिजली फिर से गुल रही। गर्मी से लोगों का हाल बहुत खस्ता हुआ।
स्थानीय निवासी राम कुमार शर्मा, सूरत सिंह तोमर, रविंद्र ठाकुर, देवराज सिंह, लायक राम, रविंद्र चोपड़ा, राकेश कुमार, धीरज, ऋषभ ठाकुर, विक्की शर्मा, रविंद्र बंसल ने बताया कि रात भर बिना बिजली के उमस में परेशान रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया। किसी का स्वीच ऑफ था। ऊर्जा मंत्री के गृह क्षेत्र में बिजली के यह हालात हैं तो अन्य क्षेत्र में क्या हाल होगा। शनिवार को विद्युत बोर्ड ने सुबह नौ बजे से शाम छह बजे की जगह रात आठ बजे तक बिजली बंद रखी। रात आठ बजे लोगों को बिजली उपलब्ध हुई है।
पांवटा साहिब के संत एवं बैंक कॉलोनी में फिर से रात करीब 12 बजे बिजली चली गई थी। लोग विद्युत शिकायत सहायता कक्ष में पहुंचे। वहां पर ताले लटके हुए थे, मेन गेट भी बंद कर दिया था। मुख्य गेट में अंदर से ताला लगाने से प्रतीत होता है कि विद्युत कर्मचारी विद्युत परिसर में ही कहीं अंदर सोए हुए थे। नींद खराब न हो इसलिए उन्होंने मुख्य गेट के अंदर से ताले लगा दिए। बिजली न होने के कारण लोग पूरी रात सड़कों पर भटके। कुछ ने अपने घरों की छतों पर भारी उमस में पूरी रात काटी जिसके चलते स्थानीय कॉलोनियों के लोगों में विद्युत विभाग के प्रति भारी रोष हैं ।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने बताया कि रात 12 बजे तक मात्र दो कर्मचारियों होने के कारण रात 12 बजे तक चार कॉलोनियों में आपूर्ति सुचारु कर दी थी लेकिन संत कॉलोनी एवं बैंक कॉलोनी के बिजली आपूर्ति वाले ट्रांसफार्मर की तारें ब्लास्ट होने से दिक्कतें आईं। सुबह तक आपूर्ति बहाल कर दी गई।