फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   electricity boarad taking extra charges

बिजली बोर्ड पर अनाधिकृत ढंग से चार्जिज वसूलने का आरोप

Wed, 08 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Wed, 08 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
electricity boarad taking extra charges
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। आम आदमी पार्टी ने विद्युत बोर्ड पर अनाधिकृत तरीके से उपभोक्ताओं से दो प्रकार के चार्जिज वसूले जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने डीसी सिरमौर के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने राज्य विद्युत बोर्ड पर अनाधिकृत तरीके से दो प्रकार के चार्जिज लगाए जाने की बात कही।

आप नेताओं का कहना है कि बोर्ड ग्राहकों को कनेक्शन देते वक्त दो ऑप्शन देता है। इसके अनुसार ग्राहक अपना मीटर खुद खरीद सकता है। दूसरा बिजली बोर्ड मीटर उपलब्ध करवाता है। यदि ग्राहक मीटर खरीदता है तो उसे मीटर टेस्टिंग लैब से टेस्ट करवाना होता है। इसके चलते ऐसे झंझटों से छुटकारा पाने के लिए उपभोक्ता बोर्ड से ही मीटर लगवाना उचित समझते हैं। इस स्थिति में बोर्ड द्वारा ग्राहक से 15 से 30 रुपये मासिक मीटर रेंट वसूला जाता है। घरेलू कनेक्शन के अलावा कामर्शियल कनेक्शन में तो मीटर रेंट भी अधिक होता है। साथ ही दरें भी महंगी होती हैं, लेकिन बोर्ड द्वारा इस रेंट की वसूली कभी भी बंद नहीं की जाती। आम आदमी पार्टी नेताओं ने राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने मीटर की कीमत पूरी होने पर वसूली बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे तरीके से हर महीने उपभोक्ता से 50 रुपये प्रतिमाह सर्विस चार्ज वसूल किया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं की इतनी खपत नहीं होती है कि उनसे सर्विस चार्ज या मीटर रेंट वसूला जाए। बोर्ड-उपभोक्ता के बीच एग्रीमेंट के मुताबिक रेगुलेटरी कमीशन द्वारा तय दरों का ही भुगतान ग्राहक को करना होता है, फिर भी उपभोक्ताओं से सर्विस चार्ज लिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने चेताते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए तो वह 22 जून के बाद बोर्ड के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक वीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र कन्याल, एसएस गिल, सोहन सिंह, प्रेमलता, भारती, नेहा, उषा चौहान, संजीव पुंडीर व नाजरो देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed