फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   electric instrument burnt due to voltage

नाहन में हाई वोल्टेज से जले लाखों के उपकरण

Mon, 08 Feb 2021 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
electric instrument burnt due to voltage
िहमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के नाहन शहर में हाई वोल्टेज के कारण जले एलईडी टीवी को दिखाता एक व्यक? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में जाबियां गली में हाई वोल्टेज की वजह से दुकानों और घरों की वायरिंग, एलसीडी, टीवी, फ्रीज, बल्ब, ओवन, पानी की मोटरें, ट्यूब लाइटें और अन्य विद्युत उपकरण जल गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जाबियां गली में रविवार आधी रात को अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई जिससे दो दर्जन के करीब लोगों के घरों और दुकानों में बिजली के उपकरण जल गए। सोमवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्होंने जैसे-जैसे बिजली संचालित उपकरण ऑन किए, वह एक-एक करके जलते चले गए। दुकानों और घरों में ऑन पड़े फ्रीज रात को ही जल गए जिससे उपभोक्ताओं को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की माने तो रात के समय जाबियां गली में बंदरों ने बिजली की न्यूटल तार को तोड़ दिया। इससे बिजली की मुख्य तार में वोल्टेज दोगुनी हो गई। वोल्टेज दोगुनी होते ही लोगों के घरों और दुकानों के बिजली उपकरण जल गए जिससे उपभोक्ताओं को भारी हानि उठानी पड़ी। एक दुकानदार के तो दुकान के सभी फ्रीज, ओवन तक जल गए। यही नहीं फ्रीज में रखी हजारों रुपये की आइसक्रीम भी पिघलकर खराब हो गई जिससे उसे भी भारी क्षति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में हिमांशु कश्यप की दुकान ऐ-वन बूम कैफे में रखे चार फ्रीज, ओवन और बिजली के दूसरे उपकरण जल गए। फ्रीजों में रखी करीब 50 हजार की आइसक्रीम भी पिघलकर खराब हो गई।
इसके अलावा अरुण शर्मा का टीवी, गीजर, दो चार्जर, अमित गौतम का टीवी, चार्जर और दो बल्ब, संदीप गौतम का टीवी और पानी की मोटर, भोला हलवाई की चार ट्यूब और इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा, शाहिद अहमद का फ्रीज, चार बल्ब और दो ट्यूब, अली जान की चार एलईडी बल्ब, दो ट्यूब, फ्रीज और पानी की मोटर, इमरान की फ्रीज, चार बल्ब और मोबाइल चार्जर, मोहम्मद कयूम की गीजर, 2 ट्यूब लाइट, 2 एलईडी बल्ब और पानी की मोटर, अयूब की मोटर, ट्यूब लाइट और होम थियेटर सहित कई लोगों के बिजली उपकरण जल गए।
सोमवार सुबह विभाग के एसडीओ केपी सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरान किया और पीड़ित उपभोक्ताओं से बात की। इस दौरान लोगों ने उनको एक पत्र भी सौंपा जिसके माध्यम से नुकसान की भरपाई की मांग की।

--------बाक्स
क्या कहते हैं विभाग के एसडीओ
बिजली विभाग के एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि जाबियां गली में देर रात को बंदरों ने न्यूटल तार तोड़ दी जिससे मुख्य लाइन में वोल्टेज दोगुनी हो गई। उन्होंने बताया कि वह खुद मौके पर गए हैं और लोगों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed