फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   election news sirmour

Sirmour News: संगड़ाह बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित

Fri, 12 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
election news sirmour
विकास खंड कार्यालय में बैठक में एक भी सदस्य नहीं पहुंचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। विकास खंड संगड़ाह में शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव उस समय स्थगित करने पड़े, जब निर्धारित समय तक एक भी बीडीसी सदस्य विकास खंड कार्यालय नहीं पहुंचा। इस कारण चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब चुनाव आगामी तिथि तक स्थगित कर दिए गए हैं।

उपमंडल अधिकारी सुनील कायथ ने बताया कि दोपहर एक बजे तक विकास खंड कार्यालय में कोई भी बीडीसी सदस्य अपना दावा प्रस्तुत करने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए दावा पेश करने के लिए दो-तिहाई बहुमत का होना आवश्यक था, लेकिन कोई भी पक्ष दो तिहाई बहुमत के साथ निर्धारित समय में उपस्थित नहीं हो सका।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि पहले दूसरी बैठक बुलाने के लिए 10 दिन का समय होता था लेकिन वर्तमान में नियमों में किए संशोधन के बाद अब 15 जून के बाद किसी भी समय चुनाव करवाए जा सकते हैं। तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने अपने आठ सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर रखा हुआ है, जबकि भाजपा आवश्यक समर्थन जुटाने के लिए हरसंभव प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि अध्यक्ष पद को लेकर दोनों दलों के बीच राजनीतिक जंग चरम पर है। कांग्रेस विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। फिलहाल चुनाव स्थगित होने के चलते दोनों पक्षों को समीकरण साधने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed