{"_id":"6a2bfbcf638e16895b0d1eb9","slug":"election-news-sirmour-nahan-news-c-177-1-ssml1028-180818-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पंचायत समिति राजगढ़ में नहीं हो पाया अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पंचायत समिति राजगढ़ में नहीं हो पाया अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पंचायत समिति राजगढ़ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव शुक्रवार को नहीं हो पाया। बैठक में कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। बताया जा रहा कि भाजपा आठ सदस्य अपने खेमे में जोड़ने में कामयाब हो गई है जबकि कांग्रेस के पास सात सदस्य बताए जा रहे हैं। पहली बैठक में 15 सदस्यीय पंचायत समिति में दो तिहाई यानी दस सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है, इसलिए कोई भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा।
पंचायत समिति राजगढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय राजगढ़ में शुक्रवार को बैठक बुलाई गई थी, लेकिन निर्धारित समय तक पंचायत समिति का एक भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा। इसके चलते कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। माना जा रहा है कि दोनों दल अपने-अपने पक्ष में बहुमत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने और संभावित समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासन की ओर से घोषित की जाने वाली अगली बैठक पर टिकी हैं।