फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ekal nari meeting in malowala

Sirmour News: मालोंवाला में एकल महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Sat, 20 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
ekal nari meeting in malowala
एकल नारी शक्ति संगठन की खंड स्तरीय त्रैमासिक बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एकल नारी शक्ति संगठन की खंड स्तरीय त्रैमासिक बैठक शनिवार को विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत बनकला के गांव मालोंवाला में आयोजित हुई। बैठक का आयोजन ब्लॉक कार्यकर्ता हेमलता की तरफ से किया गया। जबकि बैठक की अध्यक्षता ईएनएसएस एसोसिएट प्रोजेक्ट समन्वयक रीमा ने की।
बैठक में महिलाओं को संगठन की तरफ से पिछले तीन माह में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान आगामी योजना तैयार की गई। इस दौरान नए लीडरों का चुनाव किया गया। राज्य स्तरीय लीडरशिप प्रशिक्षण शिविर के लिए लीडरों को तैयार किया गया। उन्हें संगठन के ढांचे की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान सरकार की तरफ से महिलाओं खासकर एकल महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने और उन्हें पेश आ रही समस्याओं के बारे में भी चर्चा हुई। बैठक में आसपास की महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed