{"_id":"571e04164f1c1b2875a9163a","slug":"eighty-lakhs-buget-to-built-yamuna-path-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 लाख बजट से बनेगी पांवटा की यमुना पॉथ योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 लाख बजट से बनेगी पांवटा की यमुना पॉथ योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 25 Apr 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में 80 लाख बजट से यमुना पॉथ योजना को शीघ्र मूर्तरूप देने के प्रयास शुरू हो गए। वर्ष 2015 में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस योजना निर्माण की घोषणा की थी। प्रस्तावित योजना के लिए प्रथम किश्त 41.25 लाख बजट राशि पहुंच गई है। पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग व लोनिवि अधिशाषी अभियंता पांवटा आरएस चंदेल ने टीम सहित योजना स्थल का दौरा किया। प्राक्कलन बनने के बाद, शीघ्र टेंडर प्रक्रिया कार्य पूरा होगा।
बता दें कि विगत वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मंच से इस योजना की घोषणा की थी। लोक निर्माण विभाग ने प्राक्कलन तैयार किया जिसमें यमुनाघाट में गुरुद्वारा साहिब की सीड़ियों के समीप से यमुना पुल तक 350 मीटर यमुना पॉथ बनेगा। शांत स्थल पर बनने वाला योजना मार्ग 14 से 16 फुट तक चौड़ा होगा। इस महत्वपूर्ण यमुना पथ योजना में लाइट्स, टाईल्स लगेंगी व नदी की तरफ ऊंची फैंसिंग( जालियां) लगाई जाएंगी। इस मार्ग योजना को पूरा करने के लिए केंद्रीय जल आयोग कार्यालय साथ लगता है। जल आयोग से लोनिवि एनओसी लेने की प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे हैं। इस मार्ग के बीच एक जर्जर कमरा नगर परिषद कमेटी का भी हटाया जाना है।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरएस चंदेल ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के साथ इस प्रस्तावित योजना स्थल का निरीक्षण किया गया है। योजना का प्राक्कलन तैयार है। करीब 80 लाख बजट से योजना बनाई जानी है। प्रथम किश्त 41.25 लाख बजट मिल चुका है। अब टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद योजना कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बाक्स...
सैर करने को बनेगी बेहतरीन जगह : किरनेश जंग
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि यमुना पॉथ योजना प्रस्तावित है। इस योजना के बनने से शहर में यमुना नदी किनारे रमणीक स्थल पर सैरगाह बनेगा जिससे सुबह शाम बुजुर्ग, धार्मिक श्रद्धालु व पर्यटकों को बेहतर स्थल उपलब्ध हो सकेगा। एनएच व शहर की भीड़भाड़ वाले सड़कों पर ट्रैफिक काफी बढ़ गई है जिससे सुबह व शाम के समय सैर करने के लिए हादसों के लिए सड़कें संवेदनशील हो गई हैं। सैर करने पहुंचने वाले लोगों के साथ कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। इसलिए विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक में इस योजना बारे चर्चा की गई थी। योजना बनाने की मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया। अब योजना को बजट प्रावधान हो गया है, शीघ्र योजना का कार्य शुरू होगा।