{"_id":"654f79864d60d7327b068744","slug":"eight-news-dengu-patients-found-in-sirmaur-on-saturday-nahan-news-c-177-1-ssml1027-12527-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डेंगू के 8 मरीज, एक स्क्रब टायफस का मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डेंगू के 8 मरीज, एक स्क्रब टायफस का मिला
विज्ञापन
डेंगू के 8 मरीज, एक स्क्रब टायफस का मिला
जिले में नहीं थम रहा दोनों बीमारियों का कहर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में फिर डेंगू के 8 और मरीज मिले हैं। जबकि स्क्रब टायफस का भी एक मामला सामने आया है।
अबतक जिले में डेंगू के 979 मरीज आ चुके हैं। नवंबर माह में भी अबतक डेंगू खत्म नहीं हो रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिन से डेंगू के मामलों में कमी तो जरूर आई है लेकिन अब भी स्वास्थ्य विभाग को कई इलाकों से मरीज मिल रहे हैं। ज्यादातर जिला मुख्यालय नाहन, कालाअंब और पांवटा से मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है।
सीएमओ डाॅ. अजय पाठक ने बताया कि डेंगू के आठ और स्क्रब टायफस का एक मरीज मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब जिले में इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मामले काफी कम हुए हैं।
विज्ञापन
नवंबर माह के अंत तक डेंगू का मच्छर खत्म हो जाएगा। साथ ही स्क्रब टायफस का खतरा भी कम होगा। फिर भी लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। डेंगू से बचाव को लेकर लोग अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई रखें। पानी खड़ा न रहने दें। साफ पानी में ही ये मच्छर पनपता है।